-->

Breaking News

मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों ने दी विजयादशमी की बधाईयाँ


भोपाल : जनसम्पर्क,जल संसाधन और संसदीय कार्य  मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने विजयादशमी पर्व  पर नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। डॉ मिश्र  ने संदेश में कहा है कि दशहरा पर्व  असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। जनसम्पर्क मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में दशहरा सहित सभी त्यौहार शांति, एकता एवं सौहार्द से मनाने की परंपरा है। उन्होने इस परम्परा को निरंतर बनाये रखने का आव्हान किया हैं। डॉ मिश्र ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि की कामना की है।

उद्योग मंत्री शुक्ल द्वारा विजयादशमी की बधाई
वाणिज्य, उद्योग और रोजगार तथा खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने विजयादशमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्री शुक्ल ने अपने संदेश में कहा है कि दशहरा पर्व हर्षोल्लास तथा विजय का प्रतीक पर्व है। यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।

उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने लोगों से दशहरा का त्यौहार शांति, एकता एवं सौहार्द से मनाने की अपील की है। श्री शुक्ल ने इस मौके पर प्रदेश की सुख, समृद्धि और विकास की कामना की है।

राज्य मंत्री पटवा एवं श्री जोशी ने दशहरा पर्व की दी बधाई
संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री सुरेन्द्र पटवा एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने दशहरा पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है। मंत्री द्वय ने अपने संदेश में लोगों से आग्रह किया है कि इस पुनीत त्यौहार को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनायें। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की त्यौहार मनाने के सुख-समृद्धि की कामना की है।

तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री जोशी ने दी दशहरा पर्व की बधाई
तकनीकी शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), स्कूल शिक्षा और श्रम राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दी हैं। श्री जोशी ने कहा है कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

राजस्व मंत्री गुप्ता ने दी दशहरा पर्व की शुभकामनाएँ
राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। श्री गुप्ता ने संदेश में कहा है कि यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का आग्रह किया है।

और मंत्रीगणों ने भी दी विजयादशमी पर शुभकामनाएँ
वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन और स्कूल शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह ने विजयादशमी के मौके पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।

मंत्रीगणों ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी हमें सत्य और सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से विजयादशमी का पर्व सद्भाव के माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाने का आग्रह किया है।






No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com