स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ हितग्राहियों को दिलाये : कलेक्टर
एमपी ऑनलाइन न्यूज़ रिपोर्टर राज पंत
अशोकनगर : स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ हितग्राहियों को शत प्रतिशत दिलाना सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास का मैदानी अमला शासकीय स्वास्थ्य सेवाओं का क्रियान्वायन एवं अनुपातिक लक्ष्यों को शत् प्रतिशत पूर्ण करें। इस आशय के निर्देश कलेक्टर श्री बी.एस.जामोद द्वारा विकासखण्डा चंदेरी के सरस्वदती विद्धा मंदिर स्कूल में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास की संयुक्त बैठक के दौरान दिए।
कलेक्टर श्री जामोद ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने तथा हितग्राहियों को लाभ दिलाने के उद़देश्य से शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाना हम सभी का दायित्वक है। स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के मैदानी कर्मचारी टीम भावना के साथ अपने दायित्वोंस का बेहतर निर्वहन करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि गर्भवती माताओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो यह सुनिश्चित किया जाए। गर्भवती माताओं तथा बच्चों का टीकाकरण समय पर हो। साथ ही स्वास्थ्य का पूरा-पूरा ध्यारन रखा जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि संस्थागत प्रसव पर विशेष ध्याथन दिया जाए। कोई भी डिलेवरी घर पर न हो यह सुनिश्चित किया जाए। तत्सम्बन्धी रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित के विरूद्ध सख्ति कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य ग्वालियर डॉ0ए्.के.दीक्षित द्वारा स्वा्स्य्हो सेवाओं सहित विभिन्नक योजनाओं की जानकारी, संभागीय समन्वसयक डॉ0 रामकुमार राय द्वारा परिवार कल्याेण कार्यक्रम, डॉ0 ज्ञानेन्द्रा दुबे द्वारा कुपोषण एवं पोषण आहार, मुख्यह चिकित्साम एवं स्वा स्य्ञा अधिकारी डॉ आर.पी.सरल द्वारा शासकीय स्वातस्य् ए योजनाओं, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ एल.डी.एस.फुंकवाल द्वारा टीकाकरण, जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमति दीपा गंगेले द्वारा मलेरिया की रोकथाम, दवाओं की उपलब्धिता तथा डी.डी.टी दवा के छिडकाव के बारे में विस्ताार से जानकारी दी।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com