-->

Breaking News

बिजली विभाग की मनमानी, स्कूली के ऊपर खींच दी हाईटेंशन लाइन


जबलपुर : दक्षिण संभाग ग्वारीघाट नर्मदा नगर में बिजली कंपनी एक स्कूल के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकालने की जिद पर अड़ी है। जबकि स्कूल प्रबंधन अधिकारियों को पहले ही हाइटेंशन लाइन से बच्चों के डेंजर जोन में आने की बात से अवगत करा चुका है। बिजली कंपनी की इस मनमानी से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों में भी रोष व्याप्त है।

 जानकारी के मुताबिक नर्मदा नगर में कुछ दिनों पूर्व बिजली कंपनी ने एक पोल शिफ्ट कराया है। जिसके बाद 11 केवी की हाइटेंशन लाइन स्टार चिल्ड्रन  स्कूल के ऊपर से निकाली जा रही है। पहले ही स्कूल संचालक ने अधिकारियों को इस बात से अवगत कराया था कि यदि स्कूल के ऊपर से लाइन निकलती है तो छोटे बच्चे हमेशा डेंजर जोन में रहेंगे।

राजनीतिक दबाव में शिफ्ट हुआ पोल
बताया जा रहा है कि जिस पोल के कारण पूरा बवाल हो रहा है, उसे बिजली कंपनी ने  राजनीतिक दबाव के कारण दूसरी जगह शिफ्ट किया है। क्षेत्र में रहने वाली एक नेत्री ने एप्रोच लगाकर अपने घर के बगल से पोल हटवाया, जिसके बाद से लाइन निकालने को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है। 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com