-->

Breaking News

हक पाने दर-दर भटक रहा नक्सली हमले में शहीद का परिवार


रीवा : सीआईएसएफ छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले के दौरान 9 फरवरी 2006 को शहीद हुए रीवा के लाल उग्रसेन शुक्ला का परिवार अब शासन से मिलने वाली आर्थिक मदद के लिए दर-दर भटक रहा है और उसकी सुनवाई नहीं हो पा रही है। शहीद उमेश शुक्ला की पत्नी सरोज शुक्ला उसकी 19 वर्षीय पुत्री ज्योति व 17 वर्षीय पुत्र अभिषेक शिक्षा-दीक्षा इंदौर में ले रहे हैं। आर्थिक समस्या के चलते उन्हें समस्या का सामना करना पड़ता है। सरोज शुक्ला के भाई राम उजागर पाण्डेय ने नईदुनिया को बताया कि भारत सरकार से शहीद के परिवार को साढ़े 7 लाख रुपए की राशि अनुदान के रूप में प्राप्त हुई थी। 

शहीद की पत्नी व बच्चों के लिए छत्तीसगढ़ और मप्र की सरकार से अभी तक कोई मदद नहीं मिल पाई है। जबकि शहीद के परिवार को शासन के नियमानुसार आर्थिक मदद के साथ ही रहने के लिए आवास, जमीन एवं अनुकंपा नियुक्ति दी जाती है। राम उजागर पाण्डेय ने बताया कि शहीद के परिवार को हक मिले इसके लिए शासन-प्रशासन से वे लगातार पत्र व्यवहार कर रहे हैं। लेकिन आज तक उन्हें हक नहीं मिल पाया और इसके लिए शहीद का परिवार इधर-उधर भटक रहा है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com