लोक कल्याण शिविरों के आयोजन का कैलेण्डर जारी
लोक कल्याण शिविरों के आयोजन का कैलेण्डर जारी
अनूपपुर / प्रदीप मिश्रा / 8770089979कलेक्टर अजय शर्मा ने लोक कल्याण शिविरों के आयोजन का कैलेण्डर जारी कर दिया है। माह अक्टूबर 2017 में जनपद पंचायत अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत खोड़री नं. 01 में 6 अक्टूबर को, जनपद पंचायत कोतमा अंतर्गत ग्राम पंचायत बहेराबांध में 13 अक्टूबर को, जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत गौरेला में 20 अक्टूबर को तथा जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत जरहा में 27 अक्टूबर 2017 को लोक कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। माह नवम्बर 2017 में जनपद पंचायत अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत देवगवां में 8 नवम्बर को, जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघौरा में 15 नवम्बर को तथा जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत सरई में 22 नवम्बर 2017 को लोक कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। माह दिसम्बर 2017 में जनपद पंचायत अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चुकान में 7 दिसम्बर को, जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत फुनगा में 15 दिसम्बर को तथा जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत दमेहड़ी में 29 दिसम्बर 2017 को लोक कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। माह जनवरी 2018 में जनपद पंचायत अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत आमाडांड़ में 5 जनवरी 2018 को, जनपद पंचायत कोतमा अंतर्गत ग्राम पंचायत निगवानी में 12 जनवरी को, जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत कांसा में 19 जनवरी को तथा जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत अमगवां में 30 जनवरी 2018 को लोक कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। माह फरवरी 2018 में जनपद पंचायत अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत छोहरी में 7 फरवरी 2018 को, जनपद पंचायत कोतमा अंतर्गत ग्राम पंचायत बसखली में 15 फरवरी को, जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत छातापटपर(खंूटाटोला) में 22 फरवरी को तथा जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़री में 28 फरवरी 2018 को लोक कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। माह मार्च 2018 में जनपद पंचायत अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत रेउन्दा में 7 मार्च 2018 को, जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत सकरा में 16 मार्च को तथा जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़मनिया में 28 मार्च 2018 को लोक कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर शर्मा ने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से जन शिकायत का समाधान, शासन की समस्त हितग्राहीमूलक स्वरोजगार योजनाओं का क्रियान्वयन, प्रदर्शनी, सूचना, शिक्षा प्रसार, जन स्वास्थ्य एवं पशु स्वास्थ्य परीक्षण, समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन के अंतर्गत योजनाओं का क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, लोक सेवा प्रदाय गारण्टी अधिनियम का प्रचार-प्रसार, निःशक्त कल्याण से संबंधित हितग्राहीमूलक योजनाओं का क्रियान्वयन, मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के घरों में शौचालय निर्माण एवं खुले में शौच से मुक्ति हेतु प्रचार-प्रसार, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजनांतर्गत शत्-प्रतिशत् आवास निर्माण के लक्ष्य हेतु हितग्राहियों को प्रेरित करना एवं अन्य हितग्राहीमूलक योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com