-->

Breaking News

मीटर रीडर पर मेहरबान अधिकारी नियमों को ताक पर रखकर चल रही गाडियां बिजली आफिस का है मामला


मीटर रीडर पर मेहरबान अधिकारी

नियमों को ताक पर रखकर चल रही गाडियां

बिजली आफिस का है मामला

अनूपपुर/ प्रदीप मिश्रा -8770089979

जिले में अभी तक कई घोटाले व खुलासे हुए हैं लगातार जिला अनूपपुर भ्रष्टाचार की भेंट चढता जा रहा है यहां एक पर एक नये कारनामें शासकीय विभागों द्वारा किया जा रहा है अभी हाल-ही में एक मामला तूल पकडतें नजर आ रहा है जिसमें म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं. अनूपपुर डिविजन आॅफिस का है जिसमें कार्यापालन अभियंता  की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है बताया जा रहा है कि एक मीटर रीडर की 2 गाडियां सहायक अभियंता अनूपपुर कार्यालय पर लगाई गई है कार्यपालन अभियंता ने सभी नियमों को रौंदते हुए डिविजन आफिस में कार्यरत एक बडे बाबू के दमाद पर मेहरबान हुए है और उनकी गाडियां सहायक अभियंता अनूपपुर कार्यालय पर लगाई गई है सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि डिविजन आफिस की गाडियां अन्यत्र भी बेवजह घूमते रहती है जो कि अलग अलग राज्यों में जाती है बताया जाता है कि कार्यपालन अभियंता ने कागजों में कई काम किए है जिसमें गाडीयों का बिलिंग व अन्य कई कार्य है जो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है शासन के गाइड लाइन को दरकिनार करते हुए कार्यपालन अभियंता ने एक मीटर रीडर की गाडी लगाई गई है जिसको भ्रष्टाचार की नजरों से देखा जा रहा है। जब इस संदर्भ में कार्यपालन अभियंता व सहायक अभियंता से संपर्क किया गया तो कोई जवाब नही मिला।


No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com