-->

Breaking News

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रत्येक मतदान केन्द्र पर प्रथक बी.एल.ओ. नियुक्त करने के निर्देश


राजकुमार पंत 
गुना,ब्यूरो : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश जैन ने फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के कार्य हेतु प्रत्येक मतदान केन्द्र के लिए प्रथक-प्रथक बी.एल.ओ. नियुक्त करने के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी मतदान केन्द्र पर बी.एल.ओ. का पद रिक्त नहीं रहना चाहिए।

कलेक्टर ने ई.आर.ओ. को निर्देश दिए हैं कि वे अपने स्तर पर बी.एल.ओ. का प्रशिक्षण आयोजित करें। प्रशिक्षण में मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के बी.एल.ए. को बुलाएं तथा उन्हें मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देकर व्यापक प्रचार-प्रसार का सुझाव दें। कलेक्टर ने पोर्टल पर बी.एल.ओ. की अद्यतन जानकारी संलग्न प्रारूप पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि प्री-रिवीजन कार्यवाही हेतु लगने वाले आवश्यक दावे- आपत्तियों के आवेदन फॉर्मस की उपलब्धता सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि समस्त बी.एल.ओ. की जानकारी एवं सॉफ्टवेयर पर अपलोड करें तथा जिले की वेबसाइट पर भी अपलोड करावें। कलेक्टर ने आयोग के निर्धारित कार्यक्रम फोटो निर्वाचक नामावली 2018 का कार्यक्रम का प्रारूप प्रकाशन एवं अंतिम प्रकाशन कराने की सम्पूर्ण कार्यवाही पूर्ण कराना सुनिश्चित करने को भी कहा है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com