-->

Breaking News

जिले में रोजगार मेलों का आयोजन 23 सितंबर से


राजकुमार पंत 
गुना,ब्यूरो : समन्वित रोजगार कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षित एवं अर्धशिक्षित युवक-युवतियों को रोजगार से जोड़ने के मकसद से जिले के विभिन्न स्थानों  पर 23 सितंबर 2017 से रोजगार मेलों का आयोजन रखा गया है। इनमें से 23 सितंबर को जनपद पंचायत परिसर आरोन में, 24 सितंबर को तहसील परिसर गुना में, 25 सितंबर को बी.आर.सी.भवन जनपद पंचायत परिसर चाचौड़ा में, 26 सितंबर  को जनपद पंचायत परिसर राघौगढ़ में एवं 27 सितंबर 2017 को जनपद पंचायत परिसर बमौरी में रोजगार मेले का आयोजन रखा गया है। रोजगार मेले प्रात: 10:30 बजे से प्रारंभ होंगे। रोजगार मेलों में निजी क्षेत्र की कम्पनियां विभिन्न पदों हेतु युवक-युवतियों के चयन के लिए भाग लेंगी।

इन रोजगार मेलों में 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं एवं स्नातक, आईटीआई तथा डिप्लोमा शिक्षा प्राप्त युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं। युवक-युवतियों से कहा गया है कि वे शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्र, बी.पी.एल. कार्ड की मूल प्रति एवं छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज के फोटो साथ में लाएं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com