कलेक्टर के द्वारा तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के अधिकारों के संबंध में कराया गया अवगत
राजस्व समीक्षा बैठक के दौरान लंबित प्रकरणों के निराकरण की ली गई जानकारी
सिंगरौली : कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी के द्वारा तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के अधिकारों एवं कार्य क्षेत्रों के संबंध में स्क्रीन के माध्यम से उन्हे अवगत कराया गया। विदित हो कि कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर श्री चौधरी के अध्यक्षता में राजस्व समीक्षा बैठक का आयोजित हुई। जिसमें जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रियंक मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री शिवपाल सिंह, एसडीएम श्री विकास सिंह, श्री एस.पी मिश्रा, राजेश शुक्ला, तथा तहसीलदार श्री विवके गुप्ता, श्री वाइएस तोमर, सहित समस्त नायब तहसीलदार राजस्व निरीक्षक एवं संबंधित तहसीलों के रीडर उपस्थित रहें। कलेक्टर के द्वारा दो वर्ष से लंबित नामांत्रण, बटनवारा, सीमांकन अतिक्रमण, बेदखली के प्रकरणों के निराकरण की जानकारी तहसीलवार ली गई। साथ ही लंबित प्रकरणों का निराकरण एक सप्ताह के अंदर किए जाने का निर्देश दिया गया। वही पाच वर्ष के लंबित प्रकरणों के निराकरण सभी तहसीलों द्वारा संतोष जनक किए जाने पर संतोष जाहिर किया गया।
बेदखली प्रकरणो पर करे कार्यवाहीः- कलेक्टर के द्वारा उपस्थित तहसीलदारों को निर्देश दिए कि बेदखली के प्रकरणों पर शीघ्र कार्यवाही कर बेदखल किया जाकर जिले कि एक नई पहचान बनाएं वही अतिक्रमण को भी मुक्त कराएं।
सेक्सन आर्डर एवं रूल की दी गई जानकारीः-कलेक्टर के द्वारा उपस्थित तहसीलदरो नायब तहसीलदारों को प्रकरणों को पंजीबद्ध करने का तरीका एवं संम्मन काटने सूचना तमीली के साथ साथ न्यायालयीन प्रकरणो कि सुनवाई एवं नायब तहसीलदार एवं तहसीलदार के अधिकारों के संबंध में नियम के तहत जो प्रावधान है उक्त के संबंध में वृहद वार जानकारी स्क्रीन के माध्यम से प्रदर्शित कर अवगत कराया गया। अन्त में कलेक्टर के द्वारा उपस्थित राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निर्धारित समय के अनुसार प्रकरणों का निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com