-->

Breaking News

पेयजल संकट से निपटने की हो पूरी तैयारी : प्रभारी मंत्री पवैया


जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक सम्पान्न 
अशोकनगर : जिले में अल्पब वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट से निपटने के लिए सभी आवश्यशक तैयारियां समय से पूर्ण की जाए। इस आशय के निर्देश प्रदेश के उच्चत शिक्षा एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रे ट सभाकक्ष में आयोजित जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक के दौरान जिला अधिकारियों को दिए। बैठक में अशोकनगर विधायक श्री गोपीलाल जाटव, जिला पंचायत अध्य क्ष श्रीमति बाई साहब यादव, कलेक्ट र श्री बी.एस.जामोद, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह गौर, नगरपालिका अध्य क्ष श्रीमति सुशीला साहू,  भाजपा जिलाध्यतक्ष श्री जयकुमार सिंघई, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री एस.आर.भलावी, नगरीय निकायों के अध्ययक्ष, जिला उपयोगिता समिति के सदस्यभगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। 

प्रभारी मंत्री पवैया ने कहा कि अल्पद वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिले में पेयजल संकट न हो इस हेतु पेयजल को प्राथमिकता देनी होगी। पीने के पानी की चिंता हम सभी को मिलकर करना होगी। उन्हों ने विकासखण्डावार तथा नगरीय निकायवार पेयजल की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि पेयजल की वैकल्पिक व्य वस्थार हेतु कार्ययोजना बनाकर प्रस्तािव स्वी कृति हेतु भेजे जाए। जिले में जिन स्थािनों पर पेयजल परिवहन की आवश्य‍कता हो ऐसे स्थातनों का चयन किया जाए। जिले की सभी नल जल योजनाएं चालू रहे तथा हैंण्डपम्पों का सुधार कार्य नियमित रूप से कराया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि जिले के समस्ता नदी नालों में बोरी बंधान के कार्य किये जाए। जिससे अधिक से अधिक पानी का संरक्षण किया जा सके। उन्होंयने सभी ग्रामों में जल स्त र बढानें हेतु जल संरक्षण अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंमने उप संचालक कृषि को निर्देशित किया कि वे आने वाले समय में ग्राम स्तंर तक कृषकों को कम पानी वाली तथा मौसम के अनुकूल फसलें बोने के बारे में जानकारी उपलब्धं कराये।
 
कलेक्टर श्री बी.एस.जामोद द्वारा पावर प्रजेन्टेशन के माध्यम से जल संरक्षण एंव जल उपयोगिता हेतु किये जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जिले में 2 मध्यम तथा 31 लघु सिंचाई परियोजनाएं है। जिले में 6109 हैंडपम्पों में से 5592 हैंडपम्प चालू अवस्था में है। नलजल योजनाएं 135 में से 117 संचालित है। स्टॉप डेम 182 है जिनमें से 128 स्टॉप डेमों में गेट लग चुके है। जिले में 43240 सिंचाई संसाधन उपलब्ध है तथा 196324 हेक्टेयर सिंचिंत क्षेत्र है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com