-->

Breaking News

जल की एक एक बूंद को सहेजें : प्रभारी मंत्री पवैया


प्रभारी मंत्री ने बोरी बंधान अभियान में श्रमदान किया
ग्राम खेजरा अटारी में दिया पानी रोको का संदेश
राजकुमार पंत
अशोकनगर : जल की एक-एक बॅूद को संरक्षण करना हम सभी का दायित्वक है। जल ही जीवन है इसकी उपयोगिता को समझना होगा। इस आशय के विचार प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री जयभान सिंह पवैया द्वारा सोमवार को ग्राम पंचायत पीलीघटा के ग्राम खेजरा अटारी में खडि़या नाला पर बोरी बंधान कार्यक्रम के अवसर पर व्यरक्तख किये। इस अवसर पर अशोकनगर विधायक श्री गोपीलाल जाटव, कलेक्टअर श्री बी.एस.जामोद, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह गौर, भाजपा जिला अध्यरक्ष श्री जयकुमार सिंघई, पूर्व जिला पंचायत अध्यंक्ष श्री मलकीत सिंह संधु, अतिरिक्तक मुख्यअ कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विशाल सिंह, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्रीमति ऊषा चौधरी, उप संचालक कृषि श्री एस.एस.मरावी, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
 
प्रभारी मंत्री श्री पवैया ने कहा कि नदी नालों में बोरी बंधान कर अधिक से अधिक जल को रोका जाए। जिससे आने वाले समय में पशुओं को पीने का पानी उपलब्धा हो सके। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में जल स्तार में बढोत्तारी हो सकेगी। उन्हों ने अधिकारियों एवं ग्रामीणों से कहा कि वे हैंडपम्पोंन के आसपास सोखता गड्डा बनवाए जिससे पानी व्यमर्थ न बहे।
 
कलेक्टंर श्री बी.एस.जामोद ने ग्रामीणों से कहा कि बोरी बंधान कर पानी रोकने का संदेश प्रभारी मंत्री श्री पवैया द्वारा दिया गया है। पानी रोकने से वर्षभर पशुओ को पीने का पानी मिल सकेगा। उन्होंगने स्पकष्ट  किया कि रूके हुये पानी से सिंचाई पर प्रतिबंध रहेगा।
 
प्रभारी मंत्री ने किया श्रमदान 
प्रभारी मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया द्वारा ग्राम खेजरा अटारी में खडि़या नदी पर स्थित पुलिया पर पानी रोकने हेतु आयोजित बोरी बंधान कार्यक्रम में पूजा अर्चना कर श्रमदान किया।
 
पानी रोकने से पानी की समस्या  का होगा समाधान 
ग्रामीण श्री नथन सिंह तथा श्री लालसाहब ने कहा कि ग्राम खेजरा अटारी में बोरी बंधान के माध्यसम से रोके गए जल से पशुओ के पीने की सुविधा उपलब्धी हो सकेगी। ग्राम में स्था पित हैंडपम्पों  के जल स्तबर में भी बढोत्त री होगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com