-->

Breaking News

विद्युत विभाग की उदासीनता के कारण एक माह से अंधेरे में सुरसा खुर्द के ग्राम वासी


एमपी ऑनलाइन न्यूज
रीवा : रीवा ग्राम सुरसा खुर्द में एक माह से ट्रांसफार्मर जला पड़ा है विभाग बदलने को तैयार नहीं विद्युत वितरण केंद्र रायपुर कर्चुलियान अंतर्गत सुरसा खुर्द ग्राम का बीते एक माह से ट्रांसफार्मर जला हुआ है। लेकिन विद्युत विभाग उसे बदलने को तैयार नहीं है  विभागीय लापरवाही के कारण ट्रांसफार्मर से अत्यधिक मात्रा में तेल का रिसाव हो जाने के कारण गरम पड़ने के कारण ट्रांसफार्मर जल गया जबकि कई बार विभाग के कर्मचारियों और आलाधिकारियों को इस बात से अवगत कराया गया था फिर भी विभाग अपने अड़ियल रवैया के कारण ट्रांसफार्मर बदलने को तैयार नहीं हालत यह है कि बरसात के दिनों में पूरे गांव में ब्लैक आउट लोग पानी पीने को तरस रहे तो तीन किलोमीटर दूर पानी के लिए जद्दोजहद कर रहा है छात्रों की पढ़ाई व्यवस्था चौपट है तो उधर धान की खेती भी पूरी तरह से  चौपट हो गई है विद्युत विभाग की इस रवैया से जहां किसान आक्रोशित है वही युवा आंदोलन करने के मूड में है पूरे जिले में विद्युत विभाग का यही रवैया है बिना घोड़े की लगाम जैसा हालत इस विभाग का हो गया है महीने की मोटी रकम लेकर ऐसो आराम की जिंदगी बिता रहे हैं न क्षेत्र पर  ध्यान दे रहे हैं किसानों की समस्याओं पर नहीं सिर्फ बिजली चोरी की कारवाही कर खानापूर्ति करते है।  

सी एम हेल्पलाइन में की गई शिकायत
एक माह से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण सुरसा खुर्द ग्राम वासियों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया लोग नरकीय जीवन व्यतीत कर रहे हैं 24 घंटे बिजली देने के नाम पर जहां सूबे के मुख्यमंत्री अपनी सभाओं में बखान करते हैं वही विंध्य क्षेत्र के रीवा में ही उनके बयानों की विद्युत विभाग द्वारा धज्जियां उड़ाई जा रही 24 घंटे क्या यहां बीते 1 माह से पूरा ट्रांसफार्मर ही खराब है एक बत्ती दो बत्ती  लाइट तो दूर पूरा ब्लैकआउट ही है ऐसे में कैसे कहा जा सकता है 24 घंटे बिजली मिल रही है यह तो पहला मामला नहीं है विद्युत वितरण केंद्र रायपुर कर्चुलियान का इसके अलबत्ता और भी कई सारे मामले हैं फिर भी विभाग जहां पैसे के लेनदेन कर लोगों की निजी जमीन पर ट्रांसफार्मर लगाने में ज्यादा मशगुल रहते हैं किसानों की समस्या  से क्या लेना देना सुरसा खुर्द के ग्राम वासियों द्वारा CM हेल्पलाइन में शिकायत की गई फिर भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला।

ट्रांसफार्मर जला फिर भी बिल भारी भरकम
बीते माह से ट्रांसफार्मर जला है लेकिन फिर भी विद्युत विभाग द्वारा हर ग्रामीणों को भारी भरकम बिल दिया जा रहा है जब किसानो ने विद्युत का उपयोग नहीं किया तो बिल किसका किसान कह रहे हैं कि हमारी फसल पूरी तरह चौपट हो गई इसकी भरपाई कौन करेगा कई बार बिजली विभाग के जिले स्तर तक के अधिकारियों से मौखिक और लिखित रूप से शिकायत की गई लेकिन ट्रांसफार्मर आज तक नहीं लग पाया मेंटेनेंस के नाम पर होता है  खेल।विद्युत वितरण केंद्र रायपुर कर्चुलियान में जहां विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा मेंटेनेंस के नाम पर जो राशि आती है उसे सीधे डकार जाते है अगर खंभों पर नजर दौड़ाई जाए तो आज भी जमीन से झूलते हुए 33केवी के तार मिल जाएंगे जबकि मेंटेनेंस के नाम पर भी विभाग द्वारा लाखों रुपए डकारी जाती हैं फिर भी सिर्फ कागजों में ही खानापूर्ति कर ली जाती है और जैसे ही बरसात आता है तो फाल्ट के नाम पर कटौती की जाती है ऐसा ही उदाहरण सुरसा खुर्द ग्राम के ट्रांसफार्मर का है अगर विभाग के कर्मचारियों द्वारा ट्रांसफार्मर का तेल बहने से रोक लिया जाता तो ट्रांसफर न जलता लेकिन अपने  उदासीन रवैया के कारण उस ओर ध्यान नहीं दिया और बीते मांह से ट्रांसफार्मर जला है पूरे गांव में ब्लैक आउट है ।

ग्रामवासी हैं आक्रोश मे
पीने के लिए पानी नहीं है छात्राओं की पढ़ाई चौपट हो रही है पूरी फसल चौपट   हो रही है पूरे सुरसा खुर्द के ग्रामवासी आक्रोश में है उनका  यह आक्रोश किसी दिन उग्र आंदोलन में तब्दील हो सकता है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com