-->

Breaking News

ब्यावरा के विकास के लिए सीएम ने दिया आश्वासन


स्वच्छता कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने नपाध्यक्ष को भरोसा दिलाया
ब्यावरा। ब्यावरा नगर की आडिटोरियम की लंबित मांग अतिशीघ्र पूरी होगी। कचनारिया में उघोगिक इकाईयों का जल्द सर्वे कराया जावेगा, ब्यावरा की मुख्यमंत्री घोषणा की 5 करोड़ की राशि भी ब्यावरा नगर को अतिशीघ्र प्रदान की जा रही है। 

स्वच्छता सर्वे में ब्यावरा को नंबर 1 लाने में आवश्यक संसाधनों की मांग भी पूरी की जावेगी। इस आशय का आश्वासन गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश जोशी की मांग पर भोपाल में स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्री जोशी को दिये। ब्यावरा नगर पालिका अध्यक्ष के साथ ही जिले भर की 14 निकायों के अध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारी भोपाल स्थित विधानसभा भवन में आयोजित  स्वच्छता कार्यशाला  में शामिल हुए थे। 

इस अवसर पर सभी निकायों के अध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारियों ने अपने अपने शहर की समस्याओं के लिए सीएम से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौंपे। नगर पालिका अध्यक्ष श्री जोशी ने मुख्यमंत्री को कचनारिया क्षेत्र में स्थित शासकीय भू भाग पर औघोगिक इकाई स्थापना के लिए सर्वे कराने, ब्यावरा शहर की आडिटोरियम की लंबित मांग पूरी करने, मुख्यमंत्री घोषणा की शेष 5 करोड़ की राशि नगर पालिका ब्यावरा को अविलंब उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्यावरा मेरी प्राथमिकताओं में है, अतिशीघ्र सभी मांगें पूरी की जावेंगी। श्री जोशी ने पार्कों के उन्नयन के लिए तैयार कार्य योजना भी मुख्यमंत्री एवं आयुक्त विवेक अग्रवाल को सौंपी। जिसे भी स्वीकृत किये जाने का आश्वासन प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्री जोशी के साथ राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंगला शैलेष गुप्ता, सारंगपुर नपाध्यक्ष श्रीमती रूपल प्रमोद सादानी, नरसिंहगढ़ नपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला राजेन्द्र उपाध्याय सहित नगर परिषदों के अध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारी आदि उपस्थित थे। सभी ने मुख्यमंत्री  की सहृदयता की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। नगर पालिका अध्यक्ष श्री जोशी ने मुख्यमंत्री  एवं विभागीय मंत्री, आयुक्त का ब्यावरा नगर को मुख्यमंत्री शहरी अघोसंरचना विकास योजना द्वितीय चरण की सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान कराने पर आभार प्रकट किया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com