-->

Breaking News

रीवा : स्वछता अभियान की पोल खोल पद यात्रा और ज्ञापन


रीवा : नगर निगम आयुक्त से सीधा सवाल किसने कितने पैसे खाये लोकसभा प्रभारी एव जिला संयोजक गौरव वर्मा के नेतृत्व में आज आम आदमी पार्टी रीवा ने शहर में फ़ैली गन्दगी के विरोध में विवेकानंद पार्क से नगर निगम तक पदयात्रा निकाली गई और नगर निगम में विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा गया । नगर निगम आयुक्त को वार्ड 15 के पीड़ितों की समस्या से अवगत कराया गया , घर के सामने गंदगी में रहने को मजबूर उनकी पीड़ा को व्यक्त किया गया और सबके सामने उनको संमयबद्ध राहत का आश्वाशन दिलवाया गया । आयुक्त को सबके सामने सीधा सवाल पूछा गया स्वछता अभियान के झूठे आंकड़े और दिखाकर एक तरफ रीवा नगर निगम अवार्ड दिखाके बेशर्मी से मिठाई बाटते हैं और दूसरी तरफ आम आदमी औरतें बच्चे गंदगी में रहने को मजबूर हैं और लगभग हर वार्ड में यहीं हाल हैं तो स्वछता अभियान का पैसा कहा गया-किसने ये पैसे कहा लिये। यात्रा के दौरान बहुत लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला और कई लीगों ने आप रीवा द्वारा चलाई जा रही वार्ड यात्रा से जुड़ने को कहा और अपने वार्ड की खराब हालात के बारे में बताते हुए आने का आमंत्रण देते हुए संपर्क भी किया । आम आदमी पार्टी रीवा लगातार ये अभियान चलाती रहेगी और वार्ड - वार्ड में घर - घर जाकर लोगों की समस्या के लिये आवाज उठाती रहेगी । आज के कार्यक्रम के आयोजन और संचालन के लिए आयोजन समिति - जिला सह सचिव मानबहादुर पटेल(आयोजन और संचालन),झुग्गी झोपड़ी संयोजक प्रमोद सिंह(मोहल्लों से पीड़ित साथियों को लाने),अधिवक्ता विजय मिश्रा(परमिशन आदि)मीडिया प्रभारी अखिलेश शुक्ला और गोविंद कुशवाह पीड़ित महिलायों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया और लंबी यात्रा को पूरा किया उनकी हिम्मत को सलाम , उन्होंने भी हमारे प्रयास को बहुत सराहा और अगल बगल के वार्ड यात्रा में शामिल होने की बात कहीं । वार्ड 15 संयोजक अरुण पांडेय ,उमेश व अन्य सभी साथियों का आभार जो श्री गणेश विसर्जन के कारण शामिल नहीं हो पाए लेकिन तैयारी में सहयोग दिया । अन्य साथी जो शामिल हुए उन मोहल्ला संयोजक सुनील गुप्ता ,वार्ड संयोजक सुरेंद्र विश्वकर्मा,श्यामकली,दयावती गुप्ता,मोनिका गुप्ता,गीता रजक,संदप मिश्रा, बैधनाथ साकेत,अंगद साकेत,सम्मारिया प्रभारी प्रमोद शर्मा,मनगवां प्रभारी भैया लाल पटेल समेत अनेक साथियों ने भाग लिया ।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com