गुढ तहसील के अधिकारियों ने बदवार में लगाया राजस्व शिविर कैंप
रीवा : गुढ तहसील के एस डी एम आशीष पांडे नायब तहसीलदार लक्ष्मीकांत मिश्रा और आर आई जितेन्द्र सिंह बघेल और कई बड़े अधिकारियों ने बदवार के सी ,यफ 'सी' भवन बदवार में राजस्व शिविर लगाकर कई आवेदन जैसे सीमांकन खसरा सुधार नामांतरण अविवादित बटवारा एवं बी- पीे -यल -राशन कार्ड सहित करीबन 157 आवेदन का त्वरित निराकरण किया गया गुढ नायब तहसीलदार एवं जितेंद्र सिंह बघेल का कहना है की हम लोगों ने पहले से ही इस तरह का राजस्व शिविर कैंप चला रहा था ताकि किसी भी किसान को रोज-रोज तहसील का चक्कर ना लगाना पड़े और आगे भी इसी तरह का शिविर लगाए जाऐगे इस शिविर अभियान से कई किसान भाइयों को फायदा पहुंचाया जा रहा है और जो भी मध्यप्रदेश शासन की योजनाएं होगी वह किसान भाइयों तक त्वरित पहुंचाया जाएगा गुढ तहसील के इस पहल से कई गांव इटार उमरिहा बेनीपुरबा दुआरी बेला आदि गावो के किसानों में अच्छा-खासा खुशी का माहैल देखा जा सकता है इस कार्यक्रम में मौजूद सरपंच काशीप्रसाद पटेल पटवारी सतीश वर्मा संदीप प्रीति एवं सचिव आदि सैकड़ों किसान भाई सम्मिलित हुए।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com