फसल बीमा किसानों के लिए वरदान : जनार्दन मिश्र
एमपी ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क
रीवा/जवा(राहुल तिवारी)
गढ़ी मण्डल के कई गांवो का किया दौरा जनता से किया संवाद सूखे के हालातो पर लोगों ने जतायी सांसद से चिंता
भाजपा सरकार द्वारा बनायी गयी फसल बीमा योजना देश के किसानों के लिए वरदान साबित होगी इस योजना के लागू हो जाने से ओला पाला अवर्षा जैसी प्राकृतिक आपदाओं सहित किसी भी तरह से फसलो को होने वाली क्षति का न केवल भरपूर दाम अन्नदाताओं को मिलेगा बल्कि यह योजना खेती के लिए एक कवच के रूप मे काम करेगी तथा फसलो को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को मुआवजे हेतु सरकार पर निर्भर नही रहना पड़ेगा बीमित फसल के नस्ट होने की दसा मे आंशिक प्रीमियम मे भरपूर राशि बीमा कम्पनी द्वारा अदा की जायेगी जिससे कृषको के लिएखेती बेशक लाभ का धंधा बनके किसानों को आर्थिक समृद्धि प्रदान करेगी।
उक्त बाते रीवा सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने त्योंथर विधानसभा के गढ़ी मण्डल के गांवो मे अपने भ्रमड़ के दौरान ग्रामपंचायत नेगुर मे आयोजित सभा मे किसानों से कही । श्री मिश्र ने इस दौरान अपने प्रदेश व जिले के किसानों के फसल बीमा योजना से जुड़ने की धीमी गति पर गम्भीर चिंता ब्यक्त करते हुएे इस अहम किसान हितैषी योजना से जुड़कर लाभान्वित होने की अपील सभी किसान भाईयों से की।
सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने विभिन्न गावों मे पहुँच कर अपनी सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याण की योजनाओ के लाभार्थियों से वन टू वन चर्चा करके योजनाओं के क्रियान्वयन व उसमे आने वाली कठिनाईयों तथा होने वाली गड़बड़ियों की न केवल जानकारी ली बल्कि खामियां सामने आने पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने जिला प्रशासन को मौके से ही फोन कर निर्देशित किये।
काबिले गौर है की सांसद श्री मिश्र ने अपने दौरा कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से मिलकर प्रधानमंत्री आवास ,सामाजिक व बृद्धा पेंशन , गरीबो को अनाज वितरण शौचालय निर्माण सहित अन्य योजनाओ के क्रियान्वयन पर विस्तार से जानकारी हासिल की मौके से कई आवासों का निरीक्षण भी किये , हितग्राहियों से पैसे लिए जाने की शिकायत पर परसिया मे संचालित कियोस्क सेंटर के संचालक पुष्पेंद्र सिंह के विरुद्ध कार्यवाही हेतु जिला एवं जनपद सी ई ओ को निर्देश भी दिये उपस्थित आम जनो ने अल्प वर्ष के कारणसूख रही फसलो की गम्भीर समश्या से अवगत कराके वैकल्पिक समाधान की मांग किया।
गौरतलब हो की सांसद श्री मिश्रा संसदीय क्षेत्र मे अपने दौरे से शेष बचे कुछ गांवो तक पहुँचने के क्रम मे यहां आये थे जिले भर के प्रत्येक गांव मे पहुँचना उनकी कार्ययोजना मे है जिसे वो क्रमशः पूर्ण कर रहे हैं।
इस दौरान जिला पार्टी के उपाध्यक्ष द्वय श्री श्यामलाल द्विवेदी ,श्री राजेंद्र त्रिपाठी भाजपा नेता कौशलेश तिवारी, राजेंद्र गौतम ,सोनल शर्मा ,अविनाश शुक्ला , हरि प्रसाद कुशवाहा ,मण्डल अध्य्क्ष बरम नारायण सिंह ,महामंत्री मनोज शुक्ल उपाध्यक्ष वेदप्रकाश तिवारी , पिछड़ा वर्ग अध्य्क्ष जय प्रकाश सिंह झल्लू , शशि तिवारी राजकुमार मिश्र , अरुण मिश्रा रजनीश तिवारी उमेश पाण्डेय सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता व अच्छी शंख्या मे ग्रामीण जन मौजूद रहे ।


No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com