मूक अभिनय से दिए 'मोबाइल के दुष्परिणाम के संदेश
राज कुमार पंत
इंग्लिश मीडियम समागम में गुना के बच्चों की प्रस्तुति
गुना,व्यूरो। संत निरंकारी मिशन गुना जोन का इंग्लिश मीडियम समागम विदिशा में आयोजित हुआ। जिसमें गुना के अलावा सागर, खुरई, बीना, ब्यावरा आदि सत्संग मंडलों शामिल हुए। विदिशा के शहनाई गार्डन में आयोजित सत्संग में गुना के बच्चों ने 'मोबाईल के दुष्परिणाम पर आयोजित मूक नाटिका का मंचन किया। इस अवसर पर सत्संग को संबोधित करते हुए इंदौर संगत के श्री मनोहर वाधवानी ने कहा कि आज मानवता, सद्भावना, एकता, प्यार, विश्वबंधुत्व जैसे मार्मिक विषयों पर संतजन सिर्फ बात ही नहीं कर रहे हैं बल्कि इन सभी अच्छाईयों को अपने कर्मों से सम्मिलित करके अपने व दूसरों के जीवन में खुशियां देने का कार्य भी कर रहे हैं। जहां इस भौतिक युग में इंसान अपनी सुख-सुविधा खोज रहा है वहीं आप संतजन विश्व का भला मांग रहे हैं।
श्री वाधवानी ने कहा कि बचपन से ही संस्कारों की नींव ज्ञान के उजाले से डलती है। कच्ची मिट्टी की तरह बचपन होता है जिसे जिस रूप में चाहे ढाल सकते हैं। बच्चों में अच्छे संस्कार अच्छे परिवेश से ही आते हैं जो जीवन में अच्छे गुणों को उजागर करते हैं। उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन बच्चों के अंदर अच्छे गुण वाले संस्कारों को भर रहा है। जिससे वह हर क्षेत्र में बुलंदियां प्राप्त कर रहे हैं। आज के बच्चे कल के सुदृढ़ एवं निर्मल समाज की नींव हैं। यदि हम आज को संवार लेंगे तो आने वाला कल अपने आप संवर जाएगा। श्री वाधवानी ने कहा कि जिस इमारत की नींव मजबूत होती है वह इमारत कभी गिर नहीं सकती। यह बच्चे मिशन की मबजूत नींव हैं जो आने वाले समय का स्वर्णिम भविष्य है।
इस अवसर पर गुना संगत के संयोजक श्री नरेश उप्पल, सागर संगत संयोजक श्री नारायण दास जी, बीना संगत के संयोजक श्री अर्जुन सिंह नाहर, ब्यावरा संगत के मुखी श्री महाराज सिंह जी, खुरई संगत के मुखी श्री खरे संगत सहित आदि उपस्थित थे। मंच संचालन सोनी वलेचा विदिशा, शिखा गनवानी सागर ने किया। अंत में आभार विदिशा संगत के संयोजक श्री मनोहर दास नेमा जी ने व्यक्त किया।


No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com