-->

Breaking News

शिक्षा मंत्री का ऐलान- अब MP में विद्यार्थी यस सर नहीं जय हिंद बोलेंगे


एक अक्टूबर से सतना से लागू होगा नवाचार
सतना। अब विद्यार्थी स्कूलों में हाजिरी के दौरान यस सर नहीं बोलेंगे, बल्कि उसकी जगह जय हिन्द सर बोंलगे। नवाचार के रूप में ये व्यवस्था १ अक्टूबर से सतना में लागू हो जाएगी। ये निर्णय चित्रकूट में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में लिया गया। जिसकी जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह ने बताया कि इसकी शुरुआत सतना जिले से की जा रही है। चित्रकूट से लौटकर मीडिया से बात करते हुए शिक्षा मंत्री शाह ने कहा, नौजवान पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति का जज्बा बढें, इसके लिए सभी शासकीय स्कूलों में प्रारंभ में ही प्रतिदिन ध्वजारोहण, झंडावंदन व राष्ट्रगान किए जाने के निर्देश दिए गए है  अब इसकी अगली कड़ी में हाजिरी के दौरान जय हिंद बोलने की व्यवस्था लागू की जा रही है।

यस सर नहीं बल्कि जय हिंद सर बोलेंगे उन्होंने बताया कि हर रोज बच्चों के स्कूल पहुंचने पर दर्ज की जाने वाली उपस्थिति की पुष्टि करने के लिए यस सर कहे जाने का चलन है। जिसे सतना से ही खत्म किया जा रहा है। आगामी एक अक्टूबर से सतना जिले के सभी विद्यालयों में विद्यार्थी हाजिरी दर्ज कराने के लिए यस सर नहीं बल्कि जय हिंद सर बोलेंगे। एक नवंबर से यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में लागू की जाएगी। शहीदों के नाम होंगे विद्यालय स्कूल शिक्षा की समीक्षा बैठक में ग्रामीण अंचल की प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं का नामकरण किए जाने में शहीदों के नाम को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही ध्वजारोहण और झंडावंदन की परंपरा को प्रतिदिन निजी स्कूलों से अपनाने का आग्रह किया। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत अनूप कुमार सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी बीएस देशलहरा, प्राचार्य डाईट अंजनी त्रिपाठी, एडीपीसी गिरीश अग्निहोत्री, जिला संयोजक आदिम जाति अभिषेक सिंह भी उपस्थित थे।

ड्रेस कोड पर भी विचार स्कूल शिक्षा मंत्री शाह ने कहा, पूरे देश में कक्षा १ से 12 तक एक ही पाठ्यक्रम की किताबें चलाने, मप्र की सीमा से लगे हुये प्रदेशों के मप्र में अध्ययनरत बच्चों को भी योजनाओं का लाभ दिलाने के संबंध में प्रस्ताव 25 सितम्बर को केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री के साथ होने वाली बैठक में रखा जायेगा। इसी प्रकार अगले साल से शिक्षकों की एकरूपता के लिये डे्रसकोड व नेमप्लेट लगाने पर भी विचार किया जा रहा है। जल्द ही इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा। 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com