दुर्गा पूजा व मुहर्रम ताजिया को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न
एमपी ऑनलाइन न्यूज़ संवाददाता राहुल तिवारी की रिपोर्ट
रीवा/जवा
शनिवार को जवा थाना परिसर में थाना प्रभारी आर.एस. ठाकुर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। नवरात्रि तथा बकरीद के दौरान प्रखंड में पूर्णरूप से शराब बिक्री बंद रहेगी। जवा में दुर्गा पूजा तथा बक़रीद शान्तिपूर्वक मनाया जाएगा। बैठक में मूर्ति विसर्जन मार्ग में कीचड़ होने तथा इसकी मरम्मत करने की मांग की गई। पूजा के दौरान पंडालों में लाइट सज्जा सप्लाई तार से दूर रखने तथा सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता रखने की हिदायत दी गई। विसर्जन के दौरान पंडाल के सदस्य बैच जरुर लगाए रखेंगे। पूजा के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गयी। पूजा के दौरान किसी प्रकार की आशंका होने पर थाना को सूचना देने को कहा गया। मौके पर कांग्रेस नेता तरुणेंद्र द्विवेदी ने कहा कि जवा में शांति पूर्ण पूजा की परंपरा रही है। जिसे सभी ग्रामवासी पालन करेंगे। पंडालों में अश्लील गाने नहीं बजेंगे। जवा में बकरीद का त्यौहार भी शांतिपूर्वक मनाने की जानकारी दी गई। मौके पर तहसीलदार भुवनेश्वर सिंह,जे.ई.बिजली विभाग. के.के.तिवारी प्रचार्य जवा.राजकुमार द्विवेदी (वि.हि.प.) रामप्रभाव विश्वकर्मा सरपंच,भीम सिंह सरपंच.विनोद मिश्रा,कादिर खान,दिनेश मिश्रा,दादूलाल वर्मा सरपंच जवा,सतानंद मिश्रा,अजहर खान,विपिन सिंह,दददू सिंह,संजय द्विवेदी,आरक्षक संदीप शुक्ला,विकास पांडेय,पत्रकार राहुल तिवारी,किशोर कुमार तिवारी,पंकज मिश्रा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com