-->

Breaking News

निमाड़ के 1700 गांव में नलों से पहुंचेगा पानी


भोपाल। जल निगम द्वारा निमाड़ क्षेत्र के नीमच, रतलाम और मंदसौर जिले के 1700 गांवों में नलों से पेयजल उपलब्ध कराने की योजना बनाई। योजना पर काम शुरू करने के लिए निगम द्वारा जायका से कर्ज लेने की कोशिश की जा रही है। मप्र जल निगम के अनुरोध पर जायका की टीम आज से जिलों के प्रवास पर है। 21 सितंबर को दिल्ली में जायका के साथ अंतिम चरण की बैठक होगी। इसके बाद कर्ज पर सहमति बनेगी। 

गांधी सागर बांध से तीनों जिलो के गांवों में पेजयल आपूर्ति करने की रूपरेखा बन चुकी है। निगम के पास योजनाओं को पूरा करने के लिए बजट नहीं है। ऐसे में राज्य सरकार के सहयोग से जायका से कर्ज लेने की कोशिश जारी है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग के प्रमुख सचिव मनोज गोहिल ने बताया कि जायका की टीम तीनों जिलों के गांवों का दौरा करेगी। गांवों की स्थिति देखने के बाद जायका कर्ज देने पर अपनी राय देगा। गोहिल ने बताया कि टीम के साथ जल निगम के एमडी जीपी मालवीय पूरे समय साथ रहेंगे। जल निगम ने तीनों जिलों के 1700 गांवों में गांधी सागर बांध से पानी सप्लाई करने की योजना बनाई है। 

केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद राज्यों को पेयजल एवं स्वच्छता के लिए मिलने वाले बजट में कटौती की गई है। पहले मप्र को पेजयल के लिए 500 करोड़ का बजट मिलता था। इतना ही राज्य का शेयर होता था। लेकिर केंद्र सरकार ने इसे घटकार 200 करोड़ कर दिया है। ऐसे में राज्य ने भी अपना शेयर घटा दिया है। ऐसे में बजट घटने से पीएचई को ग्रामीण क्षेत्र में नलों के जरिए पेयजल की उपलब्धता बढ़ाने में कठिनाई आ रही है। जिसका विपरीत असर प्रधानमंत्री मोदी के खुले मे ंशौच से मुक्ति अभियान पर भी पड़ रहा है। क्योंकि पानी के अभाव में ग्रामीण क्षेत्र में लोग शौचालय का उपयोग नहीं करते हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार वर्तमान में प्रदेश की 17 फासदी ग्रामीण आबादी को नलों के जरिए पानी मिल रहा है। 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com