प्रभार की बैशाखी में चल रहे जवा मुख्यालय के अधिकतर कार्यालय
SDM.Sdop.ceo एवं Beo कार्यालय में नियमित नही है अधिकारी
एमपी ऑनलाइन न्यूज़ संवाददाता राहुल तिवारी
रीवा/जवा
वैसे तो तहसील मुख्यालय होने के साथ जवा में हर शासकीय कार्यालय के आफिस है, लेकिन अधिकारी विहीन है।जिसके कारण आम जनता कार्यालयो के चक्कर लगाने को मजबूर है।एस डी यम कोर्ट की माँग लोगो ने की थी जिसे शासन ने तो मंजूर कर दिया पर एस डी यम नही जिसकी वजह से त्योथर एस डी यम को अतिरिक्त प्रभार के चलते हप्ते में एक दिन बुधवार को जवा कार्यालय के लिये समय देना पडता हैं।इसी प्रकार एसडीओपी डभौरा संतोष द्विवेदी के निलंबन के बाद यहाँ कोई यसडीओपी पदस्थ नही हुआ जिसका अतिरिक्त प्रभार सिरमौर यसडीओपी को निर्वहन करना पड रहा।बीईओ कार्यालय में वित्तीय प्रभारी कोई तो कार्यालय प्रभारी कोई और है इसी क्रम में महिला बाल विकाश एवं माडल स्कूल जवा में भी प्रभार की वैशाखी में लम्बे समय से चल रहे।
जवा मुख्यालय के अधिकतर कार्यालय जब प्रभार की बैशाखी पर चल रहे तो शासन की योजनाये भी उसी गति से चलेंगी इसमे अधिकारी कर्मचारीयो का क्या दोष।सबसे ज्यादा परेशानी आम जनमानस को होती है, जिसे अगर एक आवेदन भी देना हो तो उस दिन का इन्तजार करे जिस दिन अधिकारी महोदय को आना हो बडा सवाल?
पी यच ई एवं वन विभाग का है बुरा हाल यहाँ ना तो कोई आफिस है और न ही अधिकारीयो का कोई पता है।इसी प्रकार लोकनिर्माण विभाग का हाल जो एक दो कर्मचारियो द्वारा चलाया जा रहा है।
जनप्रतिनिधियो की अनदेखी
आम जनता द्वारा जिन्हे मत देकर संसद विधायक बनाया गया उनके द्वारा अब जनता की समस्या की अनदेखी की जा रही है।ऐसा भी नही है कि इनको कुछ मालुम न हो सब कुछ जानते हुये भी गंभीर समस्या से किनारा काटते नजर आ रहे है।जिससे आम जनता में काफी आक्रोश व्याप्त है।क्षेत्रिय जनता शासन प्रशासन से नियमित अधिकारी नियुक्ति एवं कार्यालयो में बैठ कर जनता की समस्या का निराकरण करने की माँग की है अन्यथा मुख्यालय के समस्त कार्यायल में अनिश्चित काल तालाबंदी कर उग्र आन्दोलन करने को मजबूर होगें जिसकी समस्त जवावदारी शासन प्रशासन की होगी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com