-->

Breaking News

प्रधानमंत्री आवास योजना में फर्जीवाड़ा


राज कुमार पंत
अशोकनगर : एक ओर जहां पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आवासहीन लोगों को आवास उपलब्ध कराकर उनके  जीवन स्तर को ऊँचा उठाने का काम किया जा रहा हैं।  वहीं दूसरी ओर अधिकारी-कर्मचारी प्रधानमंत्री आवास योजना को फेल करने की दिशा में काम कर रहे हैं।  अभी हाल ही में ग्राम शंकरपुर मगरदा पंचायत मोहरीराय में भूमि सर्वे क्र. 174/2/1 रकबा 2.263 हेक्टेयर भूमि जो कि नीलम जैन के नाम राजस्व अभिलेख में दर्ज है किन्तु रोजगार सहायक रामवीर शर्मा एवं सचिव हितेन्द्र रघुवंशी खुलेआम प्रधानमंत्री आवास योजना को पलीता लगाते हुए फर्जीवाड़ा कर हितग्राही से घालमेल करके 40 हजार रुपये गबन का मामला प्रकाश में आया है।  जानकारी के मुताबिक रोजगार सहायक ने नीलम जैन की निजी भूमि पर समरथ प्रजापति नाम के हितग्राही के नाम आवास स्वीकृत कराकर 40 हजार रुपये की पहली किश्त हितग्राही के ख़ाते में डाली गई चूंकि जिस भूमि पर आवास की स्वीकृत दी गई थी वह किसी अन्य की निजी भूमि होने के कारण आवास का निर्माण नहीं किया गया  और उक्त राशि हितग्राही व कर्मचारियों ने मिलकर आपस में बांट ली।  इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री तक की गई तब जनपद पंचायत अशोकनगर ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी और रोजगार सहायक व सचिव को प्रकरण के निराकरण तक दूसरी किश्त का भुगतान नहीं करने के आदेश जारी कर दिए गए और इस प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध भी जांच की जा रही है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com