-->

Breaking News

हिंदी दिवस के उपलक्ष्य मे आयोजित हुआ योग शिविर


राज कुमार पंत 
योग क्रिया से मानसिक चेतना आती है, जिला एवं सत्र न्यायाधीश
अशोक नगर : ‘संसार में ज्ञान एवं योग के समान पवित्र करने वाला निःसंदेह कुछ भी नहीं है।’ हिंदी दिवस के उपलक्ष्य मे  इस ध्येय कथन के साथ  देशवासियों की स्वभाषा और सुभाषा के माध्यम से ज्ञान की परंपरागत और आधुनिक विधाओं में शिक्षण-प्रशिक्षण के प्रति सतत प्रयत्नशील योग की स्थापना की गई है। जिसमें सर्वप्रथम योग एवं मानव चेतना को स्थापित किया गया है उक्त व्यक्तव्य जिला एवं सत्र न्यायाधीश वी .एस पाटीदार ने हिंदी दिवस के उपलक्ष्य मे जिला जेल मे तीन दिवसीय आयोजित योग शिविर  के शुभारंभ अवसर  पर बोल रहे थे।उन्होंने कहा बंदियों को  यौगिक क्रियाओं  के साथ-साथ महत्वपूर्ण योगासनों का अभ्यास करना चाहिये  ।  योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। योग हर प्रकार से लाभकारी है।न्यायधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रवि प्रकाश जैन ने कहा कि योगाभ्यास हमारे स्वयं के फायदे के लिए है।  जीवन को तनाव मुक्त रखने के लिए योग सर्वोत्तम उपाय है।योगाचार्य पातंजलि योगपीठ एवं पी.एल.वी कार्यकर्ता मनेन्द्र यादव   ने पेट, कमर, घुटनों, आंखों, कंधों, नसों आदि से संबंधित बिमारियों को दूर रखने में सहायक योगासनों का अभ्यास कराया। बंदियों ने पूर्ण रूचि व उत्साह के साथ योगाभ्यास किया। एक घंटे से अधिक समय तक चले योगाभ्यास के दौरान पूर्ण अनुशासन के साथ योगाभ्यास किया गया।   इस दौरान जिला विधिक सेवा अधिकारी वीरेन्द चढार, जेलर सिद्धकी  कुमार संभव, रचना गुप्ता, पैरालीगल बालेंटियर सहित जेल कर्मचारी  बंंदी भाई उपस्थित थे।



No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com