रीवा : सहायक शिक्षक के निलंबन से लग रहा शासन को चूना
रीवा : रीवा रायपुर कर्चुलियान के रौरा संकुल के सहायक शिक्षक बाबूलाल कोल के निलंबन मामले में शिक्षा विभाग के ज़िम्मेदार अधिकारियों के ढुलमुल रवैया,सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक शिक्षक पिछले 10 माह से सस्पेंड है जिसकी चार्जशीट विभाग द्वारा अभी तक जारी नहीं की गई है। जबकि तीन माह में बग़ैर चार्जशीट के निलंबित कर्मचारी स्वयं ही बहाल माना जाता है।ग़ौर करने वाली बात है कि संबंधित निलंबित कर्मचारी को 10 माह से कोई कार्य किए बिना निलंबन भत्ता 75% भुगतान किया जा रहा है जिससे शासन को नुक़सान हो रहा है। आख़िर कर्मचारी को बहाल ना किए जाने एवं इससे शासन को हो रहे नुक़सान का ज़िम्मेदार कौन है जिला शिक्षा विभाग जिला रीवा के अधिकारी बृजेश मिश्रा का कहना है। मुझे मामले की जानकारी नहीं है मैं अभी ग्रामीण क्षेत्र में हूँ।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com