-->

Breaking News

चित्रकूट क्षेत्र के भाजपा नेता शंकर दयाल त्रिपाठी का जनसंपर्क दौरा


रामसेवक त्रिपाठी
सतना (चित्रकूट) : चित्रकूट क्षेत्र के लोकप्रिय नेता शंकर दयाल त्रिपाठी जी का क्षेत्र में ब्यापक स्तर से जनसंपर्क  देख विपक्ष में अफरा तफरी का माहोल बना हुआ हैं । शंकर दयाल त्रिपाठी जी का तूफानी दौरा बिरसिहपुर, ऐझी , पगार खुर्द, पिपरीटोला, जैतवारा, अमिलपुर आदि गाँवों  में जा जा कर क्षेत्र की जनता का हाल चाल जाना एवं जनता का आशिर्वाद प्रप्त किया ।

जनता में जो उत्साह देखने को मिला उससे  जनता की मांग साफ़ साफ़ भारतीय जनता पार्टी चित्रकूट से  शंकर दयाल त्रिपाठी जी ही हैं ।

चित्रकूट उपचुनाव के इस चुनावी दंगल में विजय किसके हाथ आती है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन मिशन-2018 के लिहाज से चित्रकूट का उपचुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए अहम् है। दोनों ही दल चुनाव की अहमियत को समझते हुए अपना एडी-चोटी का जोर लगाए हुए है।

सत्तारूढ़ दल भाजपा और उसके सीएम के लिए नाक का सवाल बन चुके इस चुनाव में फतह हासिल करने के लिए हर वह पैंतरा आजमाने जा रही है, जो चुनाव जीतने के लिए जायज हो सकता है। बहरहाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के मझगवां, बरौंधा के दौरे कर चुके हैं और प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे भी चित्रकूट का दौरा कर चुके हैं।
शंकरदयाल त्रिपाठी को प्रदेश स्तर की पहचान देने के लिए हाल ही में उन्हें पंचायत प्रकोष्ठ का प्रदेश सहसंयोजक बनाया गया, पिछले चुनाव में भी श्री त्रिपाठी प्रबल दावेदार थे, इस बार भी उनका दावा मजबूत माना जा रहा है।




No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com