जनवरी में होगा ब्राह्मण समाज का परिचय सम्मेलन
संपूर्ण सनातन ब्राह्मण महासभा की बैठक में लिया गया निर्णय
गुना ,ब्यूरो। सम्पूर्ण सनातन ब्राह्मण महासभा की जिला स्तरीय बैठक हनुमान मंदिर गुना पर प्रदेश कार्यक्रम संयोजक राधेश्याम शर्मा के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा की अधयक्षता में आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि जिले में जो ब्राह्मण समाज का सर्वे कार्य चल रहा है उसे लगभग तीन तहसीलों में पूरा कर लिया गया है शीध्र ही जिले की अन्य तहसीलों में भी कार्य पूर्ण कर लिया जाऐगा जिसके लिऐ वार्ड एवं तहसील स्तर पर संगठन की मजवूती और शीध्र कार्य पूर्ण करने के लिऐ नवीन रुप से कार्यकारणी भी तैयार की जाऐगी । गुना में 37 वार्डों में वार्ड प्रभारी वनाऐ जाऐगे व राधौगढ में 24 वार्डों में भी प्रभारी नियुक्त किये जाऐगें । जिला प्रभारी जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट ने वताया कि आगामी कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार हेतू प्रिंट मीडिया एवं शोशल मीडिया के द्वारा प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक समाज जनों तक सूचनाऐ पहुचाई जाऐगी गुना अशोकनगर विदिशा शिवपुरी एवं राजगढ में भी संस्था द्वारा कार्यकारणी गठित कर वहॉ के लोगो को कार्यक्रम से जोडा जाऐगा । महासभा के जिला मीडिया प्रभारी शेलेन्द्र पाठक ने बताया कि महासभा के निर्णय के अनुसार आगामी 7 जनवरी को भोपाल में एवं 21 जनवरी 2018 को ब्राह्मण समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन गुना में महा मण्डलेश्वर पण्डित गोविंद व्यास के तत्वादान एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा। जिसमें सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों की वैवाहिक परिचायिका भी प्रकाशित की जाएगी। इसके लिए तैयारियां अभी से व्यापक स्तर पर प्रारम्भ करने की कार्य योजना तैयार कर ली गई है। जिला स्तर पर वार्डों में प्रति दिवस सम्पर्क अभियान प्रारम्भ कर या है। इसके लिए गुना नगर के सिसोदिया कॉलोनी दुर्गा कॉलोनी अन्नपूर्णा के आस पास का गोपाल कृष्ण भरद्वाज कैंट क्षेत्र का प्रभारी धर्मेन्द्र शर्मा दया मेडिकल को बनाया गया है। जबकि हनुमान चौराहा क्षेत्र का ललितदुबे बी.जी. रोड श्री राम कॉलोनी का राजेश शर्मा जानकी मेडीकल जितेंद्र ब्रम्हभट्ट गोपाल शर्मा भार्गव कालौनी नजूल कालौनी सोनी कॉलोनी दुबे कॉलोनी महावीर नगर का कार्य संभागीय अध्यक्ष विवेक शर्मा ओ.पी.तिवारी राधेश्याम शर्मा सम्पर्क करेंगे बूढे बालाजी क्षेत्र का शेलेन्द्र पाठक सम्पर्क करेंगे। प्रदेश स्तरीय इस आयोजन को सफल बनाने के लिए डॉक्टर ओ.पी. विरथरे प्रेम नारायण व्यास रमेशचंद्र भारद्वाज ओ.पी. तिवारी को संरक्षक बनाया गया है। राघोगढ़ का श्री ओ.पी. शर्मा निकितेश शर्मा को कुंभराज का अरविंद पटवारी गोविंद शर्मा जी बीनागंज चाचौडा का मुरारी लाल शर्मा को एवं मधुसूदन गढ़ जामनेर का दायित्व सत्यनारायण शर्मा सल्लमगढ सरकार को दिया गया है। ग्राम प्रभारी से लेकर वार्ड प्रभारियों का दायित्व आगामी एक माह में समाज सेवा के लिए समर्पित इक्छुक युवाओं को दे दिया जाएगा।युवक युवतियों के पंजीयन भी प्रारम्भ कर दिए गए हैं। ज्ञातव्य है सम्पूर्ण सनातन ब्राह्मण महासभा द्वारा गुना में यह नवा परिचय सम्मेलन सम्पन्न होने जा रहा है। समाज के इस कार्यक्रम की सफलता के लिए जिले में कार्यरत सभी संगठनों एवं समाज सेवियों का सहयोग लिया जाएगा ताकि भव्य आयोजन हो सके। बैठक में राधेश्याम शर्मा ओमप्रकाश शर्मा ललित दुवे ओमप्रकाश तिवारी गोपाल शर्मा राजेश शर्मा निकितेश शर्मा जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट एवं विवेक शर्मा उपस्तिथ रहे ।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com