भटकती आत्माओं का किया तर्पण
होशंगाबाद: माँ नर्मदा के विश्व प्रसिद्ध सेठानी घाट पर व्यापारी व समाजसेवियों द्वारा तर्पण किया गया। मनोहर बडानी ने बताया कि पुरखों की ग्यारस पर समिति प्रमुख सुनील करैया, मनोहर बडानी व विजय चैकसे के द्वारा पिछले सत्रह वर्ष से भटकती आत्माओं व अकाल मौत तथा जिसके परिवार में कोई नही या किसी परिवार द्वारा तर्पण नही किया जाता तथा देश के शहीदों की आत्मा शांति के लिए व अकाल मृत्यु को प्राप्त हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिये माँ नर्मदा के तट पर विधिवत् पिण्ड दान व तर्पण किया गया। जिससे आत्माओं को शांति व मोक्ष प्राप्त हो सकें तथा सभी का भला हो व सुख शांति बनी रहे। पिण्ड दान व तर्पण पश्चात् लड्डू, कचैरी, समौसे, फल, जलेबी व फलिहार का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में मनोहर बडानी, विजय चैकसे, शैलेन्द्र गौर, राजीव गौर, सचिन मालवीय, संतोष सराठे, ओम यादव, हर्ष चैकसे, कृष्णा शर्मा, कमलेश द्विवेदी, विष्णु शर्मा तथा अनेक सहयोगी शामिल हुये। पूजा पाठ विधिवत रूप से आचार्य श्री गोपाल प्रसाद खड्डर जी एवं पं. राजकुमार शर्मा ने कराया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com