आहरित व अधूरे शौंचालय का मुद्दा गर्माया जिला पंचायत शिकायत लेके पहुंचे ग्रामीण
आहरित व अधूरे शौंचालय का मुद्दा गर्माया
जिला पंचायत शिकायत लेके पहुंचे ग्रामीण
अनूपपुर/प्रदीप मिश्रा -8770089979
बरगवां शौंचालय निर्माण में हुये धांधली व लोगो के नाम से बिना शौंचालय बनाये पैसा आहरित करने व अधूरे बनाकर छोड दिये गये शौंचालय का मुद्दा गर्मा चुका है ज्ञात हो कि अभी हाल ही में शौंचालय निर्माण में हुऐ धांधली के षिकायत पर जांच हुई थी जहां जांच अधिकरियों ने उन शौंचालय पर ध्यान नही दिया जिनके यहां बिना शौंचालय बनाये पैसा आहरित कर लिया गया बताया जाता है कि 33 शौंचालय में 25 शौंचालय पहले से बने है जिसको जांच अधिकारी ने नही बना है बताकर सरपंच सचिव के राह को आसान कर दिया यही नही 33 शौंचालय में वो नाम कहीं नही दिखाई दे रहे है जिनका पैसा आहरित कर शौंचालय नही बनाया गया है वहीं 149 अधूरे शौंचालय में भी उन लोगो का नाम शामिल नही है जिनके यहां आज भी अधूरे शौंचालय पडे है लगातार षिकायत के बाद भी जिला प्रषासन के कान में जंू तक नही रेंगा वहीं 21 तारीख को सरंपच सचिव को आहरित किये व अधूरे निर्माण पर जिला पंचायत में राषि जमा करनी है ग्रामीणों ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को षिकायत करते हुये उन आहरित व अधूरे शौंचालय का कुछ विवरण दिया है जिसमें यह षिकायत घोटाले बाजों व जांच अधिकरियों का चेहरा बेनकाब कर रहा है ग्रामीणों ने षिकायत करते हुऐ दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है एवं शौंचालय निर्माण की मांग की है
जिसमें आहरित एवं अधूरे शौंचालय शामिल है जिसमें प्रवीण मिश्रा पिता उमेश मिश्रा आईडी क्र. 1551505, उमेश मिश्रा पिता अवधेष आईडी क्र. 1551456, राममणि त्रिपाठी पिता हरिहर त्रिपाठी आईडी क्र. 104423716, जगदीश मिश्रा पिता शारदा मिश्रा आईडी क्र. 180660526, सिद्धार्थ मिश्रा पिता जगदीश मिश्रा आईडी क्र. 2368344, नीरज मिश्रा पिता चन्द्रप्रकाष आईडी क्र. 84002744, चन्द्रप्रकाष पिता चन्द्रशेखर मिश्रा आईडी क्र. 375203382, शकुन्तला काछी पति स्वा. रामपरिक्षण आईडी क्र. 192367808, हीरालाल पिता चैतू महरा आईड क्र. 375046014, वहीं एक व्यक्ति के नाम पर 2 बार शौंचालय का पैसा आहरित हुआ जिसमें विरेन्द्र कुमार तिवारी पिता अयोध्या तिवारी आईडी क्र.180648732, विरेन्द्र तिवारी आयोध्या तिवारी आईडी क्र. 89916164 है वहीं श्रवण यादव पिता रामनक्षत्र यादव ने कहा कि हम खुले में शौंच को जाते है व शौंचालय हमारे यहां है नही और पंचायत ने गडबड कर दिया है लगता है मेरे मरने के बाद शौंचालय बनेगा वहीं बबिता चौहान पति षिवषंकर चौहान आईडी क्र. 2367812, जो की अधूरा बनाकर छोड दिया गया है वहीं मीना चौहान आईडी क्र. 2367888 है ग्रामीणों ने षिकायत करते हुऐ सरपंच को पद से हटाते हुये दोषियों पर कार्यवाही की मांग की हैं।
सरपंच सचिव व वेंडर ने गांव की जनता के साथ किया छल
ग्रामीणों ने जिला पंचायत सीईओ के.व्ही.एस चौधरी को शिकायत करते हुये बताया कि आज भी गांव की आधी जनता खुले में शौंच को जा रही है सरपंच रूनिया बाई सचिव रावेन्द्र सिंह वेंडर विष्वनाथ कहार ने मिलकर गांव की जनता के साथ छल किया है ग्रामीणों ने न्याय की मांग करते हुऐ शौंचालय निर्माण कराये जाने की बात कही वहीं जिन शौंचालय को अधूरा बनाकर छोड दिया है उसे पूरा कराया जाये व इतने बडे घपले में सरपंच सचिव को पद में न रखते हुऐ हटाने की बात कही व वेंडर विष्वनाथ कहार जो शौंचालय घोटाले का मास्टर मांईड कहा जा रहा है उसके खाते की जांच कराते हुये कार्यवाही की मांग की है।
इनका कहना है
मैं इनको दुबारा जांच करा लेता हूं।
के.व्ही.एस चौधरी
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर


No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com