-->

Breaking News

कलेक्टर ने जनसुनवाई कर जनसामान्य की समस्याओं का किया निदान

कलेक्टर ने जनसुनवाई कर जनसामान्य की समस्याओं का किया निदान

अनूपपुर 
कलेक्टर अजय शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलेभर से आये आवेदकों की जनसुनवाई कर जनसामान्य की समस्याओं का निदान किया। जनसुनवाई में प्रमुख रुप से प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि संवंधी प्रकरण, पेंशन विवाद , बी0पी0एल0 में नाम जोडने, मारपीट आदि से संवधित प्रकरण प्राप्त हुए, जिनका कलेक्टर द्वारा मौके पर ही संवंधित अधिकारियों को दूरभाष पर चर्चा कर निराकरण के निर्देश दिये। जनसुनवाई में ग्राम बदरा के शेषनाथ पासवान ने प्रधानमंत्री आवास योजना की जमीन पर भरत दास चैधरी द्वारा विवाद करने, ग्राम बर्री के गोपी बैगा ने धान फसल नुकसान होने, सहा. ग्रेड-3 श्री कृतार्थ गोयल ने जीवन निर्वाह भत्ता, ग्राम बिजौरा के योगेन्द्र द्वारा मनमाना एमडीएम संचालन, ग्राम दुलहीबांध के आनन्दराम चैधरी ने पुलिया का निर्माण निर्धारित जगह में नहीं होने, लल्ली बाई ने कियोस्क द्वारा पेंशन राशि जारी नहीं करने के संबंध में आवेदन दिया। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर डाॅ. आर.पी. तिवारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।     

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com