जिला स्तरीय नर्मदा सेवा मिशन समन्वय समिति एवं टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल की बैठक संपन्न
अनूपपुर / जिला स्तरीय नर्मदा सेवा मिशन समन्वय समिति एवं टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल की बैठक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के.व्ही.एस. चैधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नर्मदा सेवा मिशन के तहत अब तक किए गए कार्यों तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वन मंडलाधिकारी श्रीमती प्रियांशी सिंह, एसडीएम पुष्पराजगढ़ मिलिन्द्र नागदेवे, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद उमेश पाण्डेय, टूरिज्म प्रमोशन कांउसिल की सचिव एवं जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती मंजूषा शर्मा, नगरपालिका अधिकारी अमरकंटक सुरेन्द्र सिंह उइके, जिला योजना विभाग के चैहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सहायक संचालक उद्यानिकी बी.डी. नायर ने बताया कि नर्मदा तट पर 454 किसानों द्वारा 232 हेक्टेयर में 18 हजार नाशपाती पौध रोपित किए गए हैं। नवम्बर माह में नाशपाती के 60 हजार पौध एवं पूर्व में रोपित पौध में जो मृत हो गए हैं को बदलने हेतु जिले में नाशपाती की नर्सरी तैयार की जा रही है। साथ ही एमपी एग्रो के माध्यम से 777 बायोगैस तथा 2771 बचत पत्र तैयार किए जा रहे है। सहायक संचालक मत्स्य श्री शिवेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि पोंड़की एवं कछराटोला में मत्स्य पालकों को प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही नर्मदा नदी में मछलियों के 50 हजार बीज अक्टूबर माह में डाले जाएंगे। जल संसाधन विभाग के श्री बी.एल. द्विवेदी ने बताया कि नर्मदा तट में तीन जलाशय दमेहड़ी, झिलमिल एवं सम्राट निर्माणाधीन है। विद्युत मंडल के अधिकारी द्वारा बताया गया कि बिजलीविहीन ग्रामों में विद्युतीकरण का कार्य प्रस्तावित किया गया है। खनिज अधिकारी श्री पेन्द्राम ने बताया कि नर्मदा तट के किनारे अवैध परिवहन एवं उत्खनन पर कार्यवाही की जा रही है। कृषि विभाग के अधिकारी द्वारा बताया गया कि किसानों को नरवाई नहीं जलाने, जैविक खेती के प्रमाणीकरण, जल एवं मृदा प्रबंधन, मेढ़ बंधान तथा मिट्टी परीक्षण की जानकारी दी जा रही है। पशु पालन विभाग के डाॅ. दीक्षित ने बताया कि नर्मदा तट के किनारे के ग्रामों में ऐरा प्रथा पर रोक तथा चारागाह विकास हेतु 101 किसानों का चयन कर 47 हे0 में चारागाह विकास किया जा रहा है। पोंड़की में चारागाह नर्सरी एवं शुष्क डेयरी विकास प्रस्तावित है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमरकंटक श्री सुरेन्द्र सिंह उइके ने बताया कि पवित्र नगरी अमरकंटक में प्रधानमंत्री आवास, पेयजल व्यवस्था, सीवर लाईन निर्माण, शौचालय निर्माण तथा विस्थापित परिवारों के बसने की व्यवस्था का कार्य प्रगति पर है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com