-->

Breaking News

बरगवां शौचालय की सनसनी बरगवां शौचालय घोटाले में बेघर हुआ परिवार सरपंच ने दी फ़साने की धमकी बरगवां शौचालय घोटाले की भेंट चढा व्यापारी परिवार

 

 बरगवां शौचालय की सनसनी

बरगवां शौचालय घोटाले में बेघर हुआ परिवार सरपंच ने दी फ़साने की धमकी 

बरगवां शौचालय घोटाले की भेंट चढा व्यापारी परिवार 

अनूपपुर -प्रदीप मिश्रा -8770089979

संभाग के बहुचर्चित अनूपपुर जिले के जैतहरी जनपद के बरगवां शौचालय घोटाले ने एक व्यापारी परिवार को बेघर कर दिया है यहाँ सरपंच सचिव के कहने पर व्यापारी ने शौचालय की सामग्री पंचायत को दी और आज चार वर्षों से उसका भुगतान पंचायत के सरपंच सचिव ने नहीं किया है  व्यापारी आर्थिक तंगी से गुजर रहां है  उसके परिवार ने उसे आज 6 माह से बेदखल कर दिया है जिसका कारण पंचायत में रुका व्यापारी का 95000 हजार रुपये है 


गणेश प्रसाद गुप्ता ने बताया की मैंने बरगवां शौचालय निर्माण में  सरपंच सचिव के माध्यम से 4 साल पहले सामान दिया था जिसका भुगतान बांकी है और इसकी मैंने कानूनी नोटिस भी भेजी है लेकिन इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ मैंने मामले की शिकायत जिला पंचायत सीईओ अनूपपुर जनपद जैतहरी में भी इसकी शिकायत की लेकिन अधिकारियों ने अस्वाशन दिया अभी तक हुआ कुछ नहीं गणेश प्रसाद गुप्ता ने बताया की मुझे इस कारण मेरे लडको ने  मुझे घर से अलग कर दिया


सरपंच  दे रही एसटी एससी कानून की धमकी 

गणेश प्रसाद गुप्ता ने बताया की मै जब अपना पैसा मांगने सरपंच के पास जाता हू तो अभद्रता करते हुए  सरपंच मुझे धमकी देती है की मै तुम्हे फसा दूंगी एसटी एससी लगा दूंगी मै तुम्हे एक पैसा नहीं दूंगी ज्ञात हो की मामले में गणेश प्रसाद ने 95000 रुपये को लेकर कानूनी नोटिस भेज दिया है व अब अपनी न्याय को लेकर दर बदर की ठोकर खा रहे है

 शौचालय सामग्री के नाम पर हुई लूट 

वैसे तो पंचायत में अभी लोगो के यहाँ शौचालय निर्माण का मामला गर्म है जहा बिना शौचालय बनाये सरपंच रुनिया सचिव रावेंद्र  व वेंडर विस्वनाथ ने गन्दा खेल लोगो के साथ खेला है जहा गांव का कोई ग्रामीण इन्हें नहीं माफ कर रहा है आज विस्वनाथ खुद को फसता देख खुद को पंचायत से हटना बता रहा है लेकिन इन्ही महासय की करतूत से आज बरगवां में इतना बड़ा घोटाला हुआ है जो की शायद यह जानकर भी अब अंजान है आज शौचालय निर्माण में जहा 12000 हजार प्रत्येक परिवार को मिलना है उसमे भी घोटाला कर सरपंच सचिव और विस्वनाथ ने पैसा कमाया वही अब व्यापारी गणेश गुप्ता का भी रकम चट करने की जुगत में है

कब मिलेगा 95000 हजार 

गांव  की जनता जहा शौचालय निर्माण का 12000 हजार का हिसाब मांग रही है वही अब 95000 हजार की सच्चाई भी सामने आई जहा व्यापारी को सरपंच व उनके गुर्गे धमकी घुड़की देकर शांत किये हुए थे आज जब शौचालय का मामला सामने आया है तो व्यापारी को भी अपने न्याय की उम्मीद जगी है व्यापारी ने कहा है की  आखिर मेरा  95000 हजार कब मिलेगा अब गांव के 12000 हजार शौचालय के मुद्दे में व्यापारी का 95000 भी सामिल है

 

 

देखे  वीडियो पीड़ित की दास्ताँ बया करते हुए


No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com