महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुये उद्योग मंत्री
रीवा : उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल गत दिवस अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती के समारोह में शामिल हुये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहर में स्थापित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा उनके द्वारा किये गये कार्यों का स्मरण दिलाती है। अग्रवाल समाज को महाराजा अग्रसेन की जयंती और नवरात्रि पर्व की बधाई देते हुये उद्योग मंत्री ने कहा कि अग्रवाल समाज संगठन शक्ति का द्योतक है। अग्रवाल समाज ने बैजू धर्मशाला की सुंदरता को बनाये रखा है। गरीब और जरूरत मंदों की सेवा समाज द्वारा की जा रही है। जो कि प्रशंसनीय है।
उद्योग मंत्री ने अपने संबोधन में जिले के विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जिले के विकासोन्मुखी कार्यों की चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। विकास कार्यों के मामले में रीवा प्रगति करता हुआ आगे बढ़ रहा है। इससे पूर्व बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यकमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान उद्योग मंत्री को अग्रवाल समाज द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग उपस्थित थे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com