-->

Breaking News

वीवीपीएटी के प्रचार-प्रसार हेतु दल गठित, मशीन का प्रदर्शन 26 तक

सतना | सतना जिले की विधानसभा क्षेत्र 61-चित्रकूट के आगामी उपनिर्वाचन 2017 के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में पहली बार वीवीपीएटी मशीन का उपयोग मतदान के दौरान किया जावेगा। इस मशीन का पहली बार उपयोग होने पर इस संबंध में मतदाताओं को समुचित जानकारी, जागरूकता हेतु मशीन का प्रदर्षन विधानसभा क्षेत्र चित्रकूट के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों/नगर परिषदों में कराये जाने हेतु ईव्हीएम दल प्रभारी मास्टर ट्रेनर्स एवं पटवारियों को तैनात किया गया है।
   कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश पाल द्वारा जारी आदेशानुसार 23 सितम्बर को ग्राम पंचायत महतैन, पुतरीचुआ, चुआ, भियामाउ खोही, कंदर, नरदहा, रानीपुर, पाथर कछार में वीवीपीएटी के प्रचार प्रसार हेतु अनिल मिश्रा को दल प्रभारी एवं राजाभईया सिंह को मास्टर ट्रेनर्स एवं ग्राम पंचायत कैल्हौरा, भठवा, मझगंवा, देवलहा, पटनाखुर्द हेतु अभिशेक सिंह को दल प्रभारी, रावेन्द्र सिंह को मास्टर ट्रेनर्स, ग्राम पंचायत लालपुर, पटिहट, कचुरा, चकर, म्यान, अमदरी अठवरही हेतु राजेन्द्र बागरे को दल प्रभारी, विनोद खरे को मास्टर ट्रेनर्स, ग्राम किटहा, अमिलिया, जैतवारा, कलबलिया, पटनाकला, हरिहरपुर, पडुहार, रिमारी हेतु एके श्रीवास्तव को दल प्रभारी, योगेन्द्र सिंह को मास्टर ट्रेनर्स, 24 सितम्बर को ग्राम पंचायत बरौधा, शाहपुर, नकैला, सिंहपुर हेतु अनिल मिश्रा को दल प्रभारी, राजाभाईया सिंह को मास्टर ट्रेनर्स, ग्राम पिन्डरा, पडमानिया जागीर, खरहा, सेजवार हेतु अभिषेक सिंह को दल प्रभारी, रावेन्द्र सिंह को मास्टर ट्रेनर्स, चितहरा, खोडरी, बरहा, गुझवा हेतु राजेन्द्र बागरे को दल प्रभारी, विनोद खरे को मास्टर ट्रेनर्स, गलबल, तेलनी, बम्हौरी, खुटहा हेतु एके श्रीवास्तव को दल प्रभारी, योगेन्द्र सिंह को मास्टर ट्रेनर्स, पचलीकला, खडौरा, करौंदी, बैरहना, गोडगंवा हेतु जी.डी. द्विवेदी को दल प्रभारी एवं के.पी. सिंह को मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त किया गया है।
   इसी प्रकार से 25 सितम्बर को टेढीपतमनिया, पालदेव, पथरा चित्रकूट, चौबेपुर चित्रकूट के लिए अभिषेक सिंह को दल प्रभारी, रावेन्द्र सिंह को मास्टर ट्रेनर्स, ग्राम पंचायत अमिरती, बाका, कारीगोही, देवरा हेतु राजेन्द्र बागरे को दल प्रभारी, विनोद खरे को मास्टर ट्रेनर्स, बांधी, बरहना, सुजावलखुर्द, मझगंवा झरी, झरी जैतवारा हेतु एके श्रीवास्तव को दल प्रभारी, योगेन्द्र सिंह को मास्टर ट्रेनर्स, ग्राम पंचायत हलावल बिटमा, बरौ, प्रतापपुर हेतु जी.डी. द्विवेदी को दल प्रभारी एवं के.पी. सिंह को मास्टर ट्रेनर्स तथा 26 सितम्बर को ग्राम पंचायत कामता चित्रकूट, नयागांव, हनुमानधारा, प्रमोदवन जानकीकुण्ड, र्शीशावन रजौला हेतु अभिषेक सिंह को दल प्रभारी, रावेन्द्र सिंह को मास्टर ट्रेनर्स ग्राम पंचायत वीरपुर, सेलौरा, झाखौरा, तिघरा, बडेराकला हेतु राजेन्द्र बागरे को दल प्रभारी, विनोद खरे को मास्टर ट्रेनर्स, मेहुती, खांच, डोमहाई, बरा हेतु एके श्रीवास्तव को दल प्रभारी, योगेन्द्र सिंह को मास्टर ट्रेनर्स एवं ग्राम पंचायत बदखन, जमुआनी, हरदी हेतु जी.डी. द्विवेदी को दल प्रभारी एवं के.पी. सिंह को मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त किया गया है। नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स वीवीपीएटी मशीन के उपयोग करने की जानकारी ग्रामीणों को देंगे। शुक्रवार को ग्राम पंचायत गाम पंचायत झरी, लालपुर, पडरी, बम्हीपुर, अर्जुनपुर, साडा, मलगौसा, कौहारी, जबारिन, गोपालपुर, हिरौंदी, कैलाशपुर, तुर्रा, पछीत, भरगंवा, नयागांव, मरवा, चंदई, बडखेर, मचखडा, पिपरीटोला, बिरसिंहपुर, पगारखुर्द, पगारकला, हरदुआ, झोंटा में वीवीपीएटी मशीन के उपयोग करने की जानकारी मास्टर ट्रेनर्स द्वारा दी गई ।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com