-->

Breaking News

चितहरा ग्राम पंचायत मे उद्योग मंत्री ने बोरी बंधान मे किया श्रमदान

सतना : प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतो में प्रवाहमान जल को रोकने के चलाये जा रहे अभियान मे शुक्रवार को उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मझगवां विकासखण्ड की ग्राम पंचायत चितहरा में पहाडी नाले पर पानी रोकने किये जा रहे बोरी बंधान कार्य मे श्रमदान किया। इसके पश्चात् उन्होने ग्राम पंचायत भवन में लोगो के बीच साफ-सफाई स्वच्छता के प्रति प्रोत्साहित करते हुये हर घर मे शौचालय बनाने की अपील की। किसानो को कम पानी की फसलो को बोने की सलाह भी उन्होने दी। इस अवसर पर सांसद गणेश सिंह, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार, रामदास मिश्रा भी उपस्थित थे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com