-->

पंखिड़ा ओ पंखिड़ा पर जमकर थिरके श्रद्धालु


राजकुमार पंत
माता का विशाल जागरण एवं नारी शक्तियो का हुआ सम्मान 
अशोकनगर। शारदीय नवरात्रि के साथ सातवे दिन बुधवार को सर्वक्षत्रिय महासंघ एवं भारत उत्थान जाग्रति संस्थान द्वारा माता रानी दूसरा विशाल देवी जागरण एवं  नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में ख्याति प्राप्त गायक कलाकारो द्वारा एक से बड़कर एक भक्तिमय भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां दी गई। वहीं सेवा भावि कार्याे में लगे महिला संगठनो को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाहर से आए हुए कलाकार जयकुमार ने गणेश बंदना के साथ की। इसके बाद गायक अंकित ने बारिश की छम छम में गाकर समा बांध दिया। वहीं गायिका टिनी ने लाल मेरी गाकर श्रद्धालुओ को थिरकने पर मजबूर कर दिया। वहीं गायिका साधना, बृजेश और मास्टर कृष्णा द्वारा भी एक से बड़कर एक भजनो की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारो ने अपनी प्रतिभा दिखाई।  जहां आशीष मालवीय ने करै भगत हो आरती माई दोई बिरिया, पंखिड़ा ओ पंखिड़ा और ये देश है वीर जवानो का गाकर सभी का दिल जीत लिया। वहीं जयकुमार और अंकित ने सज रहे भोले बाबा और रामजी की सेना चली गाकर कार्यक्रम में जोश भर दिया। 

जगराते में नगर पालिका उपाध्यक्ष डा. हरवीर रघुवंशी, पूर्व विधायक लड्डुराम कोरी ने भी माता को भजनो की भेंट चढ़ाई। रात करीब 9.00 बजे से शुरु हुआ भजनो का दौर सुबह 04.00 बजे तक जारी रहा। कार्यक्रम का संचालन आशीष मालवीय ने किया। 



नारी शक्ति का हुआ सम्मान:- नगर में यह पहला मौका था जब एक मंच पर माता की आराधना के पर्व के दौरान नारी शक्तियो का सम्मान किया गया। इस मौके पर नगर में सेवाभावि कार्याे में लगी कई नारी शक्तिओ और संगठनो की महिलाओ को सम्मानित किया गया। इस मौके पर लायंस हेल्पिग हैंड, रघुवंशी बूमन वैलफेयर सोसयटी, अंर्तराष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसियेशन, दिगंबर जैन महिला परिषद, रघुवंशी महिला संघ, इनर व्हील क्लब, पंजाबी महिला महिला परिषद सहित कई संगठनो और बुशू में जिले का नाम रोशन करने वाली नेहा राजपूत तथा भूरक्षा दुबे का भी सम्मान किया गया। 

ये रहे उपस्थित:- माता कालरात्रि के दरबार में हाजरी लगाने के लिए वैसे तो हजारो की संख्या में श्रद्धालुओ ने उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं अथितियो के रुप सर्व क्षत्रिय महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र भदौरिया, अखिल भारतीय रघुवंशी क्षत्रिय महासंघ महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष श्री मति अंशु रघुवंशी, कलेक्टर बीएस जामोद, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति सुशीला साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पहलवान साहू, जिपं सदस्य सतेंद्र कलावत, नपा उपाध्यक्ष डा. हरबीर रघुवंशी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीरज मनोरिया, भाजपा महामंत्री सचिन चौधरी, धमेंद्र रघुवंशी सावन, पूर्व विधायक लड्डुराम कोरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रविंद्र लोधी, पूर्व महामंत्री रविंद्र दुबे, वरिष्ठ बसपा नेता बाबूलाल दैलवार, भारत उत्थान जागृति संस्थान प्रदेश संयोजक मनीष रघुवंशी, सर्व क्षत्रिय महासंघ के जिलाध्यक्ष सोनू रघुवंशी, सहित थाना प्रभारी बीएस गौर, कई जनप्रतिनिधि, पार्षद, गणमान्य नागरिक और हजारो की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष इस ऐतहासिक आयोजन में शामिल हुए। 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com