-->

Breaking News

नवमीं पर CM शिवराज ने कराया कन्या भोज, बेटियों को पढ़ाने और आगे बढ़ाने का किया आव्हान


भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को नवमी के पावन अवसर पर अपने निवास पर कन्या भोज का आयोजन किया। श्री चौहान एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान ने परंपरागत रूप से कन्याओं के चरण धोये और आरती उतारी। मंत्रोचारण के साथ उन्होंने कन्याओं को भोजन कराया।

श्री चौहान ने कहा कि बेटियाँ प्रदेश और भारत का भविष्य हैं। बेटियों की पूजा हर दिन होना चाहिए। यही भारतीय संस्कृति की मूल्यवान परम्परा है। उन्होंने नागरिकों का आव्हान किया कि वे बेटियों को पढ़ाने, आगे बढ़ाने का संकल्प लें।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com