RSS के सर्वे में BJP को मिल रही 70 सीटें, प्रदेश में कांग्रेस को मिलेगा बहुमत: नेता प्रतिपक्ष
भोपाल। मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के बयान पर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई। दरअसल, उन्होंने दावा किया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर्वे में प्रदेश की सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार को मात्र 70 सीटें ही मिल सकेगी। वहीं, अबकी बार कांग्रेस 125 सीटें हासिल कर कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाने में कामयाब हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में चेहरा प्रोजेक्ट करने की परंपरा नहीं है। हमारी प्राथमिकता सरकार बनाने की है।
नेता प्रतिपक्ष के इस बयान के बाद भाजपा ने पलटवार कर इसे ख्याली पुलाव बताया है। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा है कि ‛मैं धन्यवाद देता हूं अजय सिंह को कि वह RSS का सर्वे करने लगे हैं।’ उनके पिताजी तो संघ की शाखाओं में गए हैं लेकिन अजय सिंह का भी RSS की शाखा से संबंध था यह मेरी जानकारी में नहीं था।’
उन्होंने आगे कहा कि‛अगर वह ख्याली पुलाव बना रहे हैं तो मैं उनको शुभकामनाएं देता हूं। मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी (bjp) ने जनता की सेवा की है जनता का पूरा सहयोग समर्थन और आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी के साथ है। अजय सिंह गलत फहमी में ना रहे हैं इस बार उनको उतनी ही सीट भी नहीं मिलेंगे जितनी बार पिछली बार मिली थी।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com