-->

Breaking News

स्पाइसजेट के अजय सिंह बनेंगे NDTV के नए मालिक, 600 करोड़ में किया सौदा!


नई दिल्ली : न्यूज चैनल एनडीटीवी का मालिकाना बदल गया है। एनडीटीवी को स्पाइसजेट के मालिक अजय सिंह ने प्रणव रॉय से खरीद लिया है। अजय सिंह वहीं हैं जो एयरलाइंस स्पाइजेट के सह संस्थापक हैं और 2014 की चुनाव में बीजेपी के चुनाव प्रचार की कोर टीम के सदस्य थे। अजय ने ही अब की बार मोदी सरकार... का नारा दिया था।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार जब उन्होंने एनडीटीवी चैनल से पूछा कि क्या चैनल को स्पाइसजेट के अजय सिंह को बेचा जा चुका है? तो जवाब हां में मिला था। बताया गया कि हां सौदा हो चुका है। एनडीटीवी के प्रमोटर्स प्रणय रॉय, राधिका रॉय और प्रमोटर संस्था आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड की सीबीआई वित्तीय लेन-देन के एक मामले में जांच कर रही है। ५ जून को सीबीआई ने रॉय दंपति के घर और ऑफिस पर बैंक लोन न चुकाने से जुड़े मामले में छापा मारा था।

40 प्रतिशत शेयर होंगे
स्पाइसजेट के चेयरमैन और एमडी अजय सिंह के पास एनडीटीवी के करीब 40 प्रतिशत शेयर होंगे। प्रणय रॉय और राधिका रॉय के पास करीब 20 प्रतिशत शेयर होंगे। बॉम्ब स्टॉक एक्सचेंज के जून 2017 तक के आंकड़ों के अनुसार एनडीटीवी में प्रमोटरों के पास 61.45 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं 38.55 प्रतिशत हिस्सेदारी सार्वजनिक शेयरधारकों के पास है। अजय सिंह एनडीटीवी का 400 करोड़ रुपए का कर्ज का भार भी उठाएंगे। बताया जा रहा है कि कुल सौदा करीब 600 करोड़ रुपये में हुआ है। इस डील 100 करोड़ केल लगभग केश रॉय दंपति को मिल सकता है।

कौन हैं अजय सिंह
अजय सिंह ने जनवरी 2015 में स्पाइसजेट की कमान संभाली थी। नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार के दौरान अबकी बार मोदी सरकार का नारा अजय सिंह ने ही दिया था। वे अटल सरकार में प्रमोद महाजन के ओएसडी थे। इस दौरान उन्होंने डीडी स्पोट्र्स और डीडी न्यूज को लॉन्च करने में भूमिका निभाई थी।

दिल्ली परिवहन को भी बदला
अजय सिंह सन् 1996 में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के बोर्ड में रहे थे। उन्होंने डीटीसी को सुधारने का प्लान तैयार किया था। उनके कार्यकाल में डीटीसी बसों की संख्या 300 से 6000 हो गई थी। दिल्ली के सेंट कोलंबा से पढ़े अजय सिंह आईआईटी दिल्ली से बीटेक हैं। उन्होंने कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री ली है और डीयू से लॉ की पढ़ाई की है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com