-->

Breaking News

सरकारी और प्राइवेट आयुष कॉलेजों में च्वाइस लॉकिंग कल से,11 को होगा सीट आवंटन


भोपाल। सरकारी और प्राइवेट आयुष कॉलेजों में बीएएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस कोर्स में दाखिले के लिए चल रही पाहुंट काउंसलिंग में च्वाइस लॉकिंग 6 से 8 अक्टूबर तक कर सकेंगे। जबकि 11 अक्टूबर को काउंसलिंग कमेटी पहले चरण में शामिल हुए उम्मीदवारों को उनकी मैरिट के अनुसार कॉलेज और सीट आवंटित करेगी। आयुष संचालनालय ने पाहुंट काउंसलिंग का यह कार्यक्रम बुधवार को जारी किया है। वहीं सीसीआईएम ने भोपाल में चार नए आयुर्वेद कॉलेजों को मान्यता दी है। इससे प्रदेश में निजी आयुर्वेद कॉलेजों की संख्या 7 से बढ़कर 11 हो गई है। इससे प्रदेश में बीएएमएस सीटों की संख्या 510 से बढ़कर 830 हो गई है। 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com