-->

Breaking News

भोपाल से टीकमगढ़ जा रही बस पलटी, एक दर्जन यात्री घायल

रायसेन। भोपाल से टीकमगढ़ जा रही बालाजी ट्रेवल्स की बस रायसने के पास पलट गई। हादसे में एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। हादसा भोपाल-सागर मार्ग पर कुशयारी गांव के पास हुआ।घायलों में एक बच्ची और 6 महिलाएं सहित सात अन्य यात्री शामिल हैं।
सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा अचानक एक गाय बस के सामने आ गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ। यहां हाईवे की हालत भी काफी खस्ता है, रोड की चौड़ाई कम है जिसके कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com