-->

Breaking News

सतना : नामांतरण के लिए रीडर ने मांगे थे 1500, रंगे हाथों पकड़ाया



सतना। लोकायुक्त पुलिस रीवा ने गुरुवार को सतना के रामनगर क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार के रीडर को 1500 रूपये की रिश्वत राशि के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। रिश्वत की राशि के लिए रीडर फरियादी शैलेंद्र सिंह पर करीब एक महीने से लगातार दबाव बना रहा था। हालांकि पकड़े जाने पर रीडर दयाराम प्रजापति ने कहा कि उसने रिश्वत नायब तहसीलदार समयलाल रावत के लिए मांगी थी।  

बताया जा रहा है कि रामनगर तहसील के हिनौती गांव के रहने वाले शैलेंद्र सिंह ने जमीन के नामांतरण के लिए नायब तहसीलदार कार्यालय में आवेदन दिय़ा था। इस मामले में फरियादी ने रीडर से कई बार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन बमुश्किल से नामांतरण के लिए तैयार दयाराम ने फरियादी से रिश्वत की मांग कर दी। बार-बार मांग करने पर परेशान फरियादी ने अंतत: शिकायत लोकायुक्त रीवा में कर दी। 

दरअसल पूरे मामले को उजागर करने का श्रेय सोलह सदस्यीय टीम को जाता है जिसमें निरीक्षक हितेंद्र शर्मा, विद्यावारिधि तिवारी ने एसपी संजीव सिन्हा के दिशा निर्देश में गुरुवार को ट्रैपिंग की कार्रवाई की है। टीम ने फरियादी को रीडर के पास रिश्वत की रकम के साथ भेजा था जहां पर आरोपी रीडर दयाराम को रंगे हाथों पकड़ लिया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com