-->

Breaking News

रीवा के चोरहटा में बैंक एटीएम को तोड़कर चोरी का प्रयास, बैंक मैनेजर पर लगे ये आरोप...



रीवा। चौरहटा थाना अंतर्गत संचालित यूनियन बैंक में एक बार फिर चोरी का प्रयास हुआ। बैंक के अंदर लगे एटीएम बूथ में चोर जंगल की तरफ से जाली का ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे थे। उन्होंने एटीएम के साथ लॉकर तोड़ने का भी प्रयास किया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने सीसीटीवी फुटेज निकालकर चोरों को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया है।

स्थानीय लोगों ने बैंक मैनेजर पर अनदेखी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था ना होने के चलते बार-बार चोर दुस्साहस खंडहर भवन में संचालित हो रहा है। उनका यह भी कहना है कि बैंक प्रबंधन द्वारा अगर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए तो कभी भी बड़ी घटना घट सकती है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com