Home/Anuppur/madhya pradesh/mp/आईआईटी बंबई की प्रोटोलिथ-17 प्रतियोगिताओं में आईजीएनटीयू को दो पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम और तृतीय स्थान प्राप्त किय आईआईटी और आईआईएससी की टीमों को पछाड़ते हुए हासिल की उपलब्धि
आईआईटी बंबई की प्रोटोलिथ-17 प्रतियोगिताओं में आईजीएनटीयू को दो पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम और तृतीय स्थान प्राप्त किय आईआईटी और आईआईएससी की टीमों को पछाड़ते हुए हासिल की उपलब्धि
आईआईटी बंबई की प्रोटोलिथ-17 प्रतियोगिताओं में आईजीएनटीयू को दो पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम और तृतीय स्थान प्राप्त किय आईआईटी और आईआईएससी की टीमों को पछाड़ते हुए हासिल की उपलब्धि
अमरकटंक/ प्रदीप मिश्रा - 8770089979
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के भूगर्भशास्त्र विभाग के छह छात्रों की टीम ने आईआईटी मुंबई द्वारा आयोजित नेशनल सिम्पोजियम प्रोटोलिथ-17 की दो प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम और तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों ने आईआईटी मुंबई और आईआईएससी जैसी टीमों को पछाड़ते हुए यह अनूठी उपलब्धि प्राप्त की। आईआईटी बंबई की ओर से छह से आठ अक्टूबर के मध्य राष्ट्रीय स्तर पर प्रोटोलिथ-17 सिम्पोजियम आयोजित किया गया था जिसमें देशभर के प्रमुख 18 शैक्षणिक संस्थानों जिनमें आईआईटी, आईआईएससी, केंद्रीय विश्वविद्यालय, इसरो शामिल हैं, के 170 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें आयोजित गेट द मिनरल प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय टीम के हिमांशु, शिवानी, प्रकाश और राजवर्द्धन ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं राजवर्द्धन ने डिबेट में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा टीम ने क्विज, गेम्स ऑफ स्टोन्स और जियो ड्रामा में क्रमशः 6वां, 6वां और चैथा स्थान प्राप्त किया। टीम में पुष्पराज, संदीप्ति भी शामिल थे। विजेताओं को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जियोमैग्नेटिज्म के डॉ. डी. रमेश ने सम्मानित किया। सिम्पोजियम में देश के प्रमुख वैज्ञानिकों और भूगर्भशास्त्र के शिक्षाविदों ने इसमें हो रहे अद्यतन शोध के बारे में भी छात्रों को जानकारी प्रदान की। कुलपति प्रो. टी.वी. कटटीमनी ने विजेता टीम को बधाई देते हुए इसी प्रकार राष्ट्रीय स्तर पर स्वयं की पहचान स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया है। विभागाध्यक्ष मेराज आलम और डॉ. विक्रम प्रताप सिंह ने कहा है कि सफलता से उत्साहित छात्र अब कई अन्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। इससे विश्वविद्यालय के छात्रों का मनोबल काफी बढ़ गया है।
आईआईटी बंबई की प्रोटोलिथ-17 प्रतियोगिताओं में आईजीएनटीयू को दो पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम और तृतीय स्थान प्राप्त किय आईआईटी और आईआईएससी की टीमों को पछाड़ते हुए हासिल की उपलब्धि
Reviewed by mponlinenews.com
on
Tuesday, October 10, 2017
Rating: 5
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com