-->

Breaking News

सिद्धचक्र महामंडल विधान 27 से


राजकुमार पंत
गुना, ब्यूरो :  स्थानीय श्री शांतिनाथ बाजार मंदिर पर 27 अक्टूबर से अष्टाहनिका पर्व के मौके पर श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ आयोजित होगा। विधान संयोजक धर्मेन्द्र बज ने बताया कि सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सदर बाजार गुना पर आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद से अष्टाहनिका पर्व के अवसर पर 27 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक श्रीमजिज्नेंद्र सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी मनोज भैया जबलपुर के निर्देशन में विधान एवं यज्ञ की समस्त क्रियाएं संपन्न होगी। महोत्सव के आरम्भ में 27 अक्टूबर को घटयात्रा निकाली जाएगी, तत्पश्चात ध्वजारोहण होगा। पूजा एवं विधान प्रात:कालीन बेला में संपन्न होंगे। सांध्यकालीन बेला में महाआरती, प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन समिति के  अध्यक्ष  प्रकाश पाटोदी एवं मंत्री जैनेन्द्र झांझरी ने बताया कि विधान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु इंद्र इन्द्राणी के रूप में विधान में भाग लेंगे। इस मौके पर विधान में इंदौर की संजय एण्ड पार्टी आर्केस्ट्रा  द्वारा संगीत दिया जाएगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com