80 फिट गहरे कुआँ से जिन्दा निकाली गई बछीया
जवा(रीवा) : जवा थानान्तर्गत ग्राम पथरौडा में विगत एक सप्ताह पहले 80 फिट गहरे कुआँ में चरते समय एक बछीया कुआँ में गिर गई थी।जिसकी जानकारी होने पर बछीया को कुआँ के अन्दर ही पानी चारे का इन्तजाम दिलबहार खान द्वारा किया गया।तब पश्चायत अजहर खान द्वारा विश्व हिन्दु परिषद के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार द्विवेदी महामंत्री प्रमोद कुमार मिश्रा किसान नेता तरुणेन्द्र द्विवेदी स्थानीय पत्रकार किशोर कुमार तिवारी सहीत आसपास के लोगो को सूचना दिया गया।जिनके सब के सहयोग से उक्त बछीया को देवा हरिजन द्वारा गहरे कुआँ में नीचे उतर कर बछीया को सुरक्षित रस्सी में बाँध कर साकुशल बाहर निकाला गया। मुसलमान भाई अजहर खान के बदौलत विश्व हिन्दु परिषद के लोगो के सहयोग से आज एक बछीया की जान बचाई गई।इनके इस कार्य की लोगो ने प्राशंसा की है।









No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com