गुना की ब्रह्मचारिणी आराधना दीदी के चौके में हुए आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के आहार
राजकुमार पंत
गुना, ब्यूरो : शहर की ब्रह्मचारिणी दीदी आराधना जैन के चौके में गत दिवस जैनाचार्य विद्यासागरजी महाराज की आहारचर्या संपन्न हुई। रामटेक जिला नागपुर (महाराष्ट्र) में ससंघ चातुर्मासरत आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज के आहार गत दिवस आराधना दीदी के चौके निर्विध्न होने की सूचना जैसे ही शहर में समाजबंधुओं को लगी तो खुशी की लहर दौड़ गई। उल्लेखनीय है कि पूरे चातुर्मास के दौरान गुना की आराधना दीदी द्वारा रामटेक में चौका लगाकर आचार्यश्री के संघ के मुनिराजों की आहारचर्या (भोजन) कराई। लंबे इंतजार के बाद गत दिवस आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज के चरण ब्रह्मचारिणी आराधना दीदी के चौके में पड़े। गुना की आराधना दीदी 8 प्रतिमाधारी हैं। 20 वर्ष पूर्व अल्प आयु में उन्होंने आचार्यश्री से आजीवन ब्रह्मचर्य व्रत लिया था। आज आचार्यश्री संघ की सभी दीदीओं में आराधना दीदी की छवि निराली है। लोग उन्हें रंगोली वाली दीदी के नाम से जानते हैं। विगत वर्ष भोपाल में ऐतिहासिक चातुर्मास के दौरान वह प्रतिदिन सुबह 4 बजे से आचार्यश्री संघ की आहार चर्या स्थल पर रंगोली बनातीं थीं। इसके अलावा जब आचार्यश्री विहार करते हैं उस समय भी दीदी कोशिश करती हैं कि विहार के पूरे रास्ते रंगोली जरूर बनाएं, और अधिकांशत: उनकी कोशिश रंग लाती है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com