विस बमौरी में विधायक के प्रयासों से मिली नल-जल योजनाओं की स्वीकृति
10 करोड़ 40 लाख की लागत बनेंगी गांवों में नल-जल योजनाएं
राजकुमार पंत
गुना, ब्यूरो :विधानसभा बमौरी में विधायक महेन्द्रसिंह सिसोदिया के अथक प्रयासों से 10 करोड़ 40 लाख की नल-जल योजनाओं की स्वीकृति मिल गई है। इस स्वीकृति पर क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सुश्री कुसुम महदेले का बमौरी विधायक महेन्द्रसिंह सिसोदिया एवं क्षेत्रीय जनता ने आभार व्यक्त किया है।
राजकुमार पंत
गुना, ब्यूरो :विधानसभा बमौरी में विधायक महेन्द्रसिंह सिसोदिया के अथक प्रयासों से 10 करोड़ 40 लाख की नल-जल योजनाओं की स्वीकृति मिल गई है। इस स्वीकृति पर क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सुश्री कुसुम महदेले का बमौरी विधायक महेन्द्रसिंह सिसोदिया एवं क्षेत्रीय जनता ने आभार व्यक्त किया है।
विधायक प्रतिनिधि एवं मीडिया प्रभारी द्वारिका धाकड़ ने बताया कि बमौरी विधायक महेन्द्रसिंह सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र बमोरी में इस वर्ष पेयजल संकट की समस्या को प्रमुखत: से रखा गया। जल संकट को मद्देनजर रखते हुये पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए अपने अथक प्रयासों से क्षेत्र में 10 करोड़ 40 लाख की नल-जल योजनाओं की स्वीकृति कराई है। यह विभिन्न ग्राम पंचायतों में 80-80 लाख की लागत से लगाई जाएंगी।
इन गांवों को मिलेगा नल-जल योजना का लाभ
इन गांवों को मिलेगा नल-जल योजना का लाभ
ब्लॉक बमोरी में ग्राम पंचायत बेरखेड़ी, झागर, मुरादपुर, सामरसिंगा, अमरोद, सिमरोद, कपासी, कलोरा, मूडरा हनुमान, एवं ब्लॉक गुना में डुंगासरा, महोदरा, इमझरा, उकावद आदि गांवों में योजनाएं स्वीकृत होकर खनन का कार्य प्रारंभ हो चुका है। इस योजना में मुख्यत: दो वर्ष तक क्रियान्वयन एजेंसी नलजल योजनाओं को चलाएंगी। इसके पश्चात उक्त योजना ग्राम पंचायतों के सुपुर्द की जाएंगी। उक्त नल-जल योजनाएं स्वीकृत होने पर निश्चित ही समस्या ग्रस्त ग्रामीणों को पेयजल संकट से निजात मिलेगी। उक्त योजना में पूरे ग्राम में पाईप लाइन बिछाकर घर-घर कनेक्शन दिए जाएंगे। इससे ग्रामीणों को अब पेयजल संकट मुक्ति मिल जाएगी और उन्हें पानी के लिए दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com