अलग अलग स्थानों से गांजे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
चित्रकूट(सतना) : पुलिस अधीक्षक चित्रकूट प्रताप गोपेन्द्र के निर्देशन में अलग अलग स्थानों से गांजे के साथ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
उ0नि0 जनार्दन प्रताप सिंह थाना बरगढ़ तथा उनकी टीम द्वारा सुचेता कालोनी बाहद ग्राम कलचिहा से अभियुक्त राजेन्द्र कोल पुत्र मुन्नालाल कोल निवासी हल्दीखुर्द थाना बरगढ़ जनपद चित्रकूट तथा संजय पाण्डेय पुत्र अमरनाथ पाण्डेय निवासी सविरा थाना उतराव जनपद इलाहाबाद को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से दो-दो किलो सूखा गांजा वरामद किया गया है। उधर उ0नि0 प्रभात कुमार शुक्ला थाना राजापुर तथा उनकी टीम द्वारा कलवलिया मोड़ से अभियुक्त रोहित कुमार पुत्र नत्थू निवासी नई दुनिया थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट को 14 कि0ग्रा0 गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध स्थानीय थानों में धारा 18/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com