आर के पेट्रोल पंप बेला मैनेजमेंट के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
अमरपाटन(सतना) : सतना जिले के अमरपाटन तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बेला में स्थित आर के पेट्रोल पंप मे आज शुबह 5:45 मे उस समय हलचल मच गई जब ग्राहक अमित सिंह पिता प्रदीप सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी दुग्धी थाना दुग्धी जिला सोनभद्र उत्तर प्रदेश के द्वारा 100 डायल पर सुचना दी गई की मेरे द्वारा पाँच सौ रूपया का स्कारपियो वाहन क्रमांक UP-64-AB-2626 में डीजल डलवाया गया बताया गया है की पेट्रोल पंप मे लगे मीटर मे पाँच सौ रूपया का तेल डाला गया है यह ग्राहक के द्वारा देखा गया लेकिन जब कुछ दुरी पर जाने के बाद स्कारपियो मे लगे इलेक्ट्रॉनिक मीटर मे डीजल कम बताया तो ग्राहक का दिमाग ठन्का और वह वापस आकर पेट्रोल पंप मे मैनेजर से इस संबंध में चर्चा की लेकिन मैनेजर के द्वारा इस बात से साफ इंकार करते हुए ग्राहक को पेट्रोल पंप से भगा दिया इसके बाद ग्राहक के द्वारा 100 डायल पर सुचना दी गई सुचना मिलते ही रामपुर बाघेलान पुलिस के द्वारा मौके पर पहुँच कर विवेचना की जा रही है बताया गया है की आर के पेट्रोल पंप के सबंध मे इस तरह की शिकायतें आना आम बात हो चुकी है बताया गया है की अक्सर स्थानीय लोगों के द्वारा आर के पेट्रोल पंप मे मिल रहे तेल की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए देखा जा सकता है ।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com