कोतमा पुलिस की कार्यवाही से जनता परेशान
कोतमा पुलिस की कार्यवाही से जनता परेशान
अनूपपुर /कोतमा/ प्रदीप मिश्रा / अरुण त्रिपाठी
राज्य एवं केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना ग्रामीण अंचलो तक पहुचे लिये इसके लिये राज्य एवं केन्द्र सरकार तरह तरह की योजनाये लार ग्रामीण अंचलो तक पहुचाने में लगी है इसके लिये किसी प्रकार की कोई कमी न रह जाये उसके लिये निर्देष भी जारी करती है इन्ही निर्देषो में राज्य सरकार द्वारा निर्देष जारी किया था कि ग्राम पंचायतो में हो रहे निर्माण कार्यो अपने आसपास नदी नालो से ग्राम पंचायत की अनुमति से रेत उठाई जा सकती है इसके लिये ग्राम पंचायत प्रमाण पत्र जारी कर रेत उठा सकती है और ग्राम पंचायतो में हो रहे निर्माण कार्य पर वह रेत उपयोग कर सके जिसके लिये बकायदा राज्य सरकार ने जिला पंचायत सिईयो सहित अन्य विभागो के अधिकारियो कर्मचारियो का पत्र के माध्मम से सूचित किया लेकिन सब कुछ होने के वावजूद भी ग्राम पंचायतो पर काम नही हो पा रहे है।
आदेश को मजाक मान रहे कोतमा प्रभारी
जिला पंचायत सिईयो ने ग्राम पंचायत इस्तर पर हो रहे पीएम आवास, सीसी सडक, षौचालय निर्माण के लिये ग्राम पंचायतो को यह अधिकार दिया है कि वह अपने आसपास क्षेत्र में नदी से रेत उठाने की अनुमति ग्राम पंचायत वाहन मालिक को देकर रेत उठा लेगी लेकिन इन आदेषो को कोतमा पुलिस नही मानती और नदी से ही वाहनो को पड कर रेत चोरी के मामले दर्ज र वाहन मालिक के विरूध कार्यवाही कर दे रही है जिससे अब ग्राम पंचायतो में रेत की कमी बनेगी तो दूसरी ओर राज्य एवं केन्द्र सरकार की योजना पर भी विराम लगता नजर आ रहा है अब ग्राम पंचायतो में काम करने से पहले पुलिस की अनुमति अवाष्यक हो गई है। यह था मामला- 9 सितम्बर 2017 को बदरा जनपद के बरताराई सरपंच तेरासिया बाई ने अपने लेटर पैड में रेत पूर्ति के लिये वाहन मालिक को रेत ढोने की अनुमति दी थी जिससे वाहन मालिक केवई नदी से रेत का उठाओ कर रहा था और बरताराई ग्राम पंचायत में रेत गिराई जा रही थी जिसमें पीएम आवास, षौचालय निर्माण कराया जा रहा था लेकिन इन सबसे कोई वास्ता न रखते हुये पुलिस वाहन को जब्त करली जबकि वाहन मालिक व सरपंच के द्वारा जारी लेटरपैड की कापी भी मौके पर प्रस्तुत की गई लेकिन इसमें से कोई फर्क पुलिस को नही पडा और कार्यवाही कर दी गई सवाल यह उठता है कि आखिर कोतमा पुलिस किसके आदेष की इंतजार में है।अधिकारियो की भी नही सुने कोतमा पुलिस
वाहन का जब्त कर पुलिस थाने ले गई तब बरताराई सरपंच के द्वारा इसकी जानकारी जिला पंचायत सिईयो व जिला एसपी को दी जिस पर जिला एसपी ने इस बात को माना कि सरकारी कार्य में रेत का उतखन्न किया जा रहा है तो कार्यवाही नही बनती और वाहन छोडने के लिये थाने पर पुलिस को कहा लेकिन अधिकारियो की सुनते कोतमा पुलिस कार्यवाही में अपनी वाहवाही समझी दूसरी ओर जिला पंचायत सिईयो ने खुद फोन कर एसपी साहब को पूरी बात से अवगत कराया लेकिन जिला पंचायत सिईयो कि भी कही सुनी गई तब जाकर जिला पंचायत सिईयो ने अपने सचिव को पुलिस के पास भेजा तब कोतमा एसडीओपी व कोतमा टीआई ने यह कहते हुये अपना पल्ला झाड लिया की अब तो कार्यवाही हो गई है अब हम वाहन नही छोड सकते।तो कैसे होगा निर्माण कार्य
अगर पुलिस पंचायत के जारी कियें हुये प्रमाण पत्र को नही मानती राज्य षासन द्वारा गये अधिकार को पुलिस निरस्त करती है तो ग्रामीण अंचलो में हो रहे निर्माण कार्य जनकल्याणकारी योजनाये कैस सफल होगी आखिर कहा से आएगे रेत या फिर पंचायत पर लगे वाहन हा से चुकायगे पैसे यह सब सवाल के जवाव अभी बाकी है।इनका कहना है
ग्राम पंचायत निर्माण के लिये सरपंच प्रमाण पत्र जारी कर रेत का उठाव अपने आसपास के नदी से कर सकती है, वही कोतमा पुलिस के द्वारा जब्त किया गया वाहन गलत तारीके से किया गया जिसके लिये हमने पुलिस प्रषासन को वाहन छोडने के लिये भी कहा और राज्य सरकार के आदेष की जानकारी दी लेकिन कार्यवाही हो गई है तो अब खनिज विभाग को बोल कर जर्मुना माफ कराया जाएगा, साथ ही क्षेत्र के तहसीलदार को पर्ची देने का आदेष दे दिया गया है।के,वी एस चैधरी
जिला पंचायत सीईओ अनूपपुर
हमें ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य के लिये अधिकारियो के द्वारा बोला गया था कि प्रमाण पत्र जारी कर रेत का उठाव कर सकते है लेकिन पुलिस की इस कार्यवाही से अब कोई भी वाहन मालिक रेत उठाने को तैयार नही है जिससे अब ग्राम पंचयतो पर निर्माण कार्य रूक जायेगा। वही वाहन पकडने की जानकारी जिला एसपी सहित जिला पंचायत सिईयो को दी जा चुकी है।
तेरासिया बाई
सरपंच ग्राम पंचायत बरताराई
हमारे पास जो जानकारी जनपद पंचायत से उपलब्ध कराई गई थी उसमें 4 वाहनो के नाम ही थे जिस पर वाहन को पकड कर कार्यवाही की गई।
विजय प्रताप सिंह
एसडीओपी कोतमा

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com